ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 20 महिलाओं और एक बच्चे समेत 45 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 20 महिलाओं और एक बच्चे समेत 45 की मौत

By @dmin
Published: February 16, 2021
Share
मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, अब तक 38 शव बरामद, 18 लापता
मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, अब तक 38 शव बरामद, 18 लापता
SHARE

सीधी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीधी के रामपुर नैकिन थाना इलाके में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। अब तक 45 शव निकाले जा चुके हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद सात लोगों को बचाया गया, जबकि ड्राइवर तैरकर बच निकला। उसे हिरासत में लिया है। मृतकों में एक बच्चा, 20 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे को लेकर सीधी के कलेक्टर से बात की। दर्दनाक हादसे को देखते हुए शिवराज सिंह ने गृह प्रवेश कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई। इनमें 10-10 हजार रुपये तत्काल प्रभाव से पीडि़त परिजनों को दिए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, बस सीधी से सतना जा रही थी। साइड लेने के दौरान वह पुलिया से सीधे नहर में जा गिरी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण व अन्य लोग बस में फंसे लोगों की मदद में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इक_े हो गए। एसडीआरएफ और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही बस में सवार लोगों के स्वजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है। नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही है। हादसे के चार घंटे बाद 11:45 बजे क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया।

चालक की जल्दबाजी ने लील लीं जिंदगियां 
पुलिस के मुताबिक, बस की क्षमता 32 सवारियों की थी, लेकिन इसमें 54 यात्री भर लिए गए थे। बस को अपने तय समय पर सुबह पांच बजे रवाना होना था, लेकिन ये सुबह तीन बजे रवाना हो गई। सीधी मार्ग पर छुहिया घाटी से होकर बस को सतना जाना था, लेकिन यहां जाम की वजह से ड्राइवर ने रूट बदल दिया। वह नहर के किनारे से बस ले जा रहा था। यह रास्ता काफी संकरा था और इसी दौरान ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिसके चलते बस खाई में गिर गई। बस के नहर में गिरते ही ड्राइवर बालेंद विश्वकर्मा ने तैरकर अपनी जान बचा ली। वह रीवा जिले के हरदुया सेमरिया गांव का रहने वाला है। बता दें कि झांसी से रांची के जाने वाला हाईवे सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली होते हुए जाता है। यहां जगह-जगह सड़क खराब और अधूरी है। इस वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति रहती है।

MP: A bus, carrying around 54 passengers, fell into a canal in Sidhi after the driver lost control over it. 7 people rescued, search underway for rest of the passengers. A team is present at spot, operation is underway. Bus was going from Sidhi to Satna when the incident occurred pic.twitter.com/clmUfYdoQd

— ANI (@ANI) February 16, 2021

पीएम ने अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधी बस हादसे पर दुख जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की मुआवजा देने और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुयये दिए जाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। 

गृह मंत्री शाह ने शिवराज से की बात
गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दु:खद है, मैंने मुख्यमंत्री शिवराज जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बस का परमिट रद्द
वहीं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बस का परमिट रद्द कर दिया है। साथ ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ये बस जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की थी। बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जांच में जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा।

नहर काफी गहरी है। हमने तत्काल बांध से पानी बंद करवाया और राहत और बचाव दलों को रवाना किया। कलेक्टर, SP और SDRF की टीम वहां है। बस निकालने के प्रयास हो रहे हैं। मैं राहत और बचाव कार्य करने वाली टीम के संपर्क में हूं। 7 साथी बचाए जा चुके हैं: शिवराज सिंह चौहान https://t.co/tubF4OIjxI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2021

बचाव टीम के संपर्क में हैं शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने कहा, ‘नहर काफी गहरी है। हमने तत्काल बांध से पानी बंद करवाया और राहत और बचाव दलों को रवाना किया। कलेक्टर, एसपी और एसडीआरएफ की टीम वहां है। बस निकालने के प्रयास हो रहे हैं। मैं राहत और बचाव कार्य करने वाली टीम के संपर्क में हूं। सात साथी बचाए जा चुके हैं।

राज्य में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष 4.0, गर्भवती माताओं व बच्चों का होगा टीकाकरण
कानपुर में होता एक और बिकरू कांड, छह थानों की पुलिस पर आरके दुबे ने दागीं 40 गोलियां
पीएम ने यूपी को दी करीब 68 हजार करोड़ की सौगात, शिलान्यास-उद्घाटन की लगाई झड़ी
अपने 55वें जन्मदिन पर सलमान खान ने 2020 को बताया बेहद खराब साल
छत्तीसगढ़ में 12 खेलों के लिए कोच बनने का मौका, सरकार दे रही संविदा नियुक्ति… जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined विधायक देवेंद्र यादव की पहल: शहर के सभी सेक्टरों में बनेगा सर्वसुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट…. शासन ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम
Next Article चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?