ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : एक-दो नहीं पूरे 11 साइकिल के साथ पकड़ाया शातिर चोर… स्कूल व गार्डन से करता था चोरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : एक-दो नहीं पूरे 11 साइकिल के साथ पकड़ाया शातिर चोर… स्कूल व गार्डन से करता था चोरी

By Mohan Rao
Published: February 9, 2023
Share
साइकिल चोर पकड़ाया
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर स्कूल व गार्डन के आसपास खड़ी साइकिलों को निशाना बनाता और अपने घर पर छिपा देता। वैशाली नगर पुलिस की टाउन पेट्रोलिंग टीम ने बुधवार को साइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते इस चोर को पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में इसने एक-दो नहीं पूरे 11 साइकिल की चोरी की बात बताई। पुलिस ने उसके घर से सभी चोरी की साइकिल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस ने धारा 41(1 +4 ) व 379 के तहत कार्रवाई की है।

वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को टाउन पेट्रोलिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर अर्जुन नगर कैम्प-1 निवासी अजय बंजारे साइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ाया। पुलिस ने उससे साइकिल से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने साइकिल चोरी की बताया। वहीं उसने यह भी बताया कि उसके घर पर चोरी की और भी साइकिलें हैं जिन्हें वह अलग अलग जगहों से चुराया था। पुलिस ने चोर के पास से पांच लेडिस व 6 जेंट्स साइकिल बरामद किया है।

चोर ने बताया कहां-कहां से चुराई थी साइकिलें
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय बंजारे ने बताया कि उसने कहां-कहां से साइकिलें चुराई है। आरोपी ने बताया कि तीन माह पूर्व सुन्दर नगर गॉर्डन के पास एक लेडिस साइकिल चोरी कर घर में छिपाया। इसके कुछ समय बाद दोबारा उसी जगह से एक रेंजर साइकिल चोरी किया। इसके चार-पांच दिन बाद शांति नगर दशहरा मैदान गॉर्डन के पास से एक रेंजर साइकिल, कुछ दिन बाद सुपेला लक्ष्मी मार्केट से एक लेडिस साइकिल, इसके 8-10 दिन बाद दुर्ग बोरसी शासकीय स्कूल के पास अलग-अलग 3 रेंजर साइकिल चुराई।

इसके बाद दुर्ग अस्पताल के पास से लेडिस साइकिल, लुचकी तालाब के पास से एवं शनिचरी बाजार सराफा लाईन के पास से एक-एक लेडिस साइकिल, वृंदानगर से रेंजर साइकिल चुराई। चोरी की इन सभी साइकिलों को आरोपी ने अपने घर पर ही छिपाकर रखा था। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजू सिंह, आरक्षक आवेश सिद्दकी, विरेन्द्र यादव, नितेश पाण्डेय, अजय गहलोत व गगनदीप गिरी की सराहनीय भूमिका रही ।

Senior Women’s One Day Cricket Tournament : छत्तीसगढ़ महिला टीम ने रचा इतिहास, सभी मैच जीते, बंगाल को हराकर क्र्वाटर फाइनल में किया प्रवेश
कृषि विधेयक: हरियाणा के कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात
मोदी के बाद की बीजेपी! – डॉ. अतुल मलिकराम
माइक्रो आर्ट का मास्टरपीस : भिलाई के अंकुश ने बनाई पीएम मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा, सीएम साय को भेंट
Big News : रायपुर के दो स्पा सेंटर्स में चल रहा था देह व्यापार, थर्ड जेंडर सहित पांच गिरफ्तार, 13 लड़कियां भी पकड़ाई, स्पा सेंटर संचालक फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिस घर में बजने वाली थी शहनाई वहां बजी पुलिस साइरन, जाने क्या पूरा मामला जिस घर में बजने वाली थी शहनाई वहां बजी पुलिस साइरन, जाने क्या पूरा मामला
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 117 # 09 February 2023

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?