ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने सेना को दी स्वदेशी ‘ युद्धक अर्जुन टैंक’ की चाबी, जानें इसकी खासियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी ने सेना को दी स्वदेशी ‘ युद्धक अर्जुन टैंक’ की चाबी, जानें इसकी खासियत

By @dmin
Published: February 14, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। चेन्नई (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को और ताकतवर बनाने के लिए सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को युद्धक टैंक अर्जुन (एमके-1ए) की चाबी सौंपी है। इसी के साथ सेना में 118 उन्नत अर्जुन टैंक शामिल किए जाएंगे।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक समारोह में उन्होंने इस अत्याधुनिक टैंक की सलामी भी स्वीकार की। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के यहां स्थित युद्धक वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक टैंक का डिजाइन देश में ही तैयार और विकसित किया गया है। पूरी तरह स्वदेश में निर्मित अर्जुन टैंक के इस उन्नत संस्करण का निशाना अचूक बताया जा रहा है, जिससे भारतीय सेना की जमीन पर मारक क्षमता को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

Chennai: Prime Minister Narendra Modi hands over the Arjun Main Battle Tank (MK-1A) to Indian Army Chief General MM Naravane pic.twitter.com/XpYrM2ZLXB

— ANI (@ANI) February 14, 2021

डिजाइन तैयार करने वाले रेड्डी ने की प्रशंसा 
अर्जुन टैंक का डिजाइन तैयार करने वाले रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अर्जुन एमके-1ए को देश को समर्पित करने का फैसला लेने की प्रशंसा की है। रक्षा शोध व विकास सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे रेड्डी ने बताया कि नए संस्करण में 71 अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं, जो इसे दुनिया के सभी श्रेष्ठ टैंकों के समकक्ष खड़ा करते हैं। बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय की बैठक में 118 उन्नत अर्जुन टैंक सेना में शामिल करने को मंजूरी दी गई थी। 

अर्जुन टैंक की खासियत
डीआरडीओ ने अर्जुन टैंक की फायर पावर क्षमता को काफी बढ़ाया है। अर्जुन टैंक में नई टेक्नोलॉजी का ट्रांसमिशन सिस्टम है। इससे अर्जुन टैंक आसानी से अपने लक्ष्य को ढूंढ लेता है। अर्जुन टैंक युद्ध के मैदान में बिछाई गई माइंस हटाकर आसानी से आगे बढऩे में सक्षम है। अर्जुन टैंक में केमिकल अटैक से बचने के लिए स्पेशल सेंसर लगे हैं।

2012 में मंजूरी, 2021 में मिलेगा पहला टैंक
118 उन्नत अर्जुन टैंक खरीदने को 2012 में मंजूरी दी गई थी और 2014 में रक्षा खरीद समिति ने इसके लिए 6600 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए थे। लेकिन इसकी फायर क्षमता समेत कई पक्षों पर सेना ने सुधार की मांग की थी। इस बीच सेना ने 2015 में रूस से 14000 करोड़ रुपये में 464 मध्यम वजन के टी-90 टैंक की खरीद का सौदा कर लिया था। सेना की मांग के आधार पर उन्नत किए जाने के बाद अर्जुन टैंक मार्क-1ए को 2020 में हरी झंडी मिली थी।

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, अब गुरुवार सुबह 11 बजे होगी सुनवाई
Bhilai Breaking : तालाब में मिली दिव्यांग की लाश, पुलिस ने माना हादसा, पीएम के बाद हत्या का केस दर्ज… आरोपियों की तलाश में पुलिस
अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का भी उत्थान हो, जरूरतमंदों को मिलता रहेगा लाभ – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे : छत्तीसगढ़ की लगातार चौथी जीत, विदर्भ को 7 विकेट से हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में कोरोना के 229 नए मरीज, 4 लोगों की मौत….
Next Article लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जम्मू में सात किलो आईईडी बरामद

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?