ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे : छत्तीसगढ़ की लगातार चौथी जीत, विदर्भ को 7 विकेट से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipurSports

बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे : छत्तीसगढ़ की लगातार चौथी जीत, विदर्भ को 7 विकेट से हराया

By Mohan Rao
Published: February 12, 2026
Share
SHARE

रायपुर। बीसीसीआई सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ की वुमेन्स टीम का जलवा बरकरार है। छत्तीसगढ़ ने इस टूर्नामेंट का अपना लगातार चौथा मुकाबला जीत लिया है। छत्तीसगढ़ की सीनियर महिला टीम ने विदर्भ की टीम को 7 विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ की महक नरवसे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच गुरूवार को बडौदरा में विदर्भ टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 47.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 158 रन ही बनाये। विदर्भ की ओर से कप्तान दिशा कसाट ने 65 रन तथा लतिका इनामदार ने 27 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त मोना ने 17 रन बनाये।

छत्तीसगढ़ टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुये विदर्भ के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोके रखा तथा नियमित अंतराल में विकेट लेते रहें। छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे तथा तरन्नुम पठान ने 4-4 विकेट प्राप्त किया। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 47.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने दोहरा प्रदर्शन करते हुये 66 रनों का योगदान दीया। उनके अतिरिक्त शिल्पा साहु ने महत्वपूर्ण 45 रन तथा कप्तान कृति गुप्ता ने 27 नाबाद रनों का योगदान दिया। विदर्भ की ओर से कोमल, कंचन तथा आरती बेहनवाल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इस तरह छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए महक नरवसे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

रंजीत सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी लोकेश पाण्डेय विशाखापट्टनम से गिरफ्तार, आठवां आरोपी निखिल अभी भी फरार
मुंबई में शुरू हुई द कपिल शर्मा शो की शूटिंग अक्षय कुमार होंगे नए सीजन के पहले गेस्ट…
भारतीय नौसेना ने रचा कीर्तिमान, आईएनएस विक्रांत पर रात में कराई मिग-29के की सफल लैंडिंग
वनडे वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित की कप्तानी में यह है 15 सदस्यीय टीम
इस वैक्सीन को लगवाने वाले लोग बन जाएंगे बंदर? रूस में तस्वीरों के साथ वायरल हो रहे फेक मैसेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आजीविका विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां : वन मंत्री कश्यप
Next Article अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार के बीच उन्नत वेतन पैकेज के लिए हुआ एमओयू

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?