ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : तालाब में मिली दिव्यांग की लाश, पुलिस ने माना हादसा, पीएम के बाद हत्या का केस दर्ज… आरोपियों की तलाश में पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : तालाब में मिली दिव्यांग की लाश, पुलिस ने माना हादसा, पीएम के बाद हत्या का केस दर्ज… आरोपियों की तलाश में पुलिस

By Mohan Rao Published January 20, 2025
Share
मृतक लालदास की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। कोसा नगर के रहने वाले एक विकलांग शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल इस हत्याकांड को पहले पुलिस हादसा मान रही थी। शव का पीएम कराया गया तो जो रिपोर्ट सामने आई उसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें जिस शख्स की हत्या का मामला सामने आया है वह कोसानगर का रहने वाला दिव्यांग लाल दास चतुर्वेदी का है। 35 वर्षीय लाल दास की पत्नी भी दिव्यांग है और इसके तीन बच्चे हैं। परिजनों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार लाल दास 16 जनवरी की शाम 6 बजे से घर से निकला था। वह ई-रिक्शा चलात है और इसी महीने की 2 तारीख को नई ई-रिक्शा किश्तों में खरीदी थी। 16 जनवरी की देर रात उसकी पत्नी ने कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आया। रातभर लाल दास नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी ने 17 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच 18 जनवरी को जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत एक तालाब में अज्ञात का शव मिला। शव को मरच्यूरी में भेजकर उसकी शिनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान गुमशुदा लालदास चतुर्वेदी के रूप में हुई। जेवरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने किया था थाने का घेराव

परिजनों ने किया था थाने का घेराव
जिस दिन दिव्यांग लाल दास का शव जेवरा सिरसा क्षेत्र के तालाब के पास पाया उसी रात को मृतक के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने सुपेला थाने का घेराव किया था। परिजनों ने उसी दिन हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने उसे तालाब में डूबने से मौत होना बताया। परिजनों के हंगामे के बीच उन्हें समझाइश देकर भेज दिया गया। हालांकि अब पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर दिव्यांग शख्स की हत्या क्यों और किन कारणों से की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस अंधेकत्ल का खुलासा हो पाएगा।

पीएम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
पीएम होने के बाद शार्ट रिपोर्ट में पता चला कि मृतक लालदास की मौत गला दबाने व भारी वस्तू से छाती में वार करने के कारण हुई है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए। जिस दिव्यांग की मौत को पुलिस हादसा मानकर चल रही थी पीएम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद सुपेला पुलिस ने 19 जनवरी को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। सुपेला पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

Mohan Rao January 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग निगम के साथ भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम के इन वार्डों में होंगे उपचुनाव, जानिए दुर्ग संभाग का पूरा शेड्यूल
Next Article बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग में इन्वेस्ट के नाम पर अपनी ही सीनियर से 36 लाख की ठगी, नागपुर से पकड़ाया जीएसटी अफसर का बेटा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?