ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केनाल रोड पर कर रहे थे अतिक्रमण…. शिकायत मिली तो निगम की टीम ने किया बेदखल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

केनाल रोड पर कर रहे थे अतिक्रमण…. शिकायत मिली तो निगम की टीम ने किया बेदखल

By @dmin
Published: February 5, 2021
Share
There were encroachments on Canal Road
There were encroachments on Canal Road
SHARE

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत केनाल रोड के किनारे अतिक्रमण करने वालों को आज निगम की टीम बेदखल किया। सर्विस रोड के किनारे गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वाले को वहां से हटाया गया ताकि आवागमन में कोई बाधा न हो। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण, अवैध कब्जा एवं अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में जोन 04 शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा की टीम ने डबरा पारा चौक के पास कार्रवाई की जिसमें एक व्यक्ति द्वारा बांस बल्ली लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था जिसे हटाकर बेदखल किया गया। बेदखल किए गए लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि अतिक्रमण न करें अन्यथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जोन क्रमांक 4 शिवाजीनगर क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड के किनारे कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत प्राप्त होने पर आज निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान अवैध रूप से गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की गई। जोन 04 के राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि केनाल रोड में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर ही गुमटी लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग का अमला पहुंचा और गुमटी को जप्ती बनाया गया। इसके अलावा जीई रोड किनारे डबरा पारा चौक के पास एक व्यक्ति द्वारा बांस, बल्ली लगाकर व्यवसाय कर रहा था उसे भी हटाकर बेदखली की कार्यवाही की गई। सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से व्यवसाय करने से केनाल रोड की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, इसलिए आवागम में कोई बाधा न हो निगम की टीम ने कार्यवाही की। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित केनाल रोड में यातायात सुगम हो इसके लिए निगम प्रशासन ने बीते दिनों सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले कई स्थानों पर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई करते हुए सर्विस रोड किनारे को कब्जा मुक्त कराए थे, इस तरह से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उन लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

दो साल तक बढ़ सकता है लोन पर मोरेटोरियम, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
मिजोरम में 5.1 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं
छत्तीसगढ़ में वेटलैण्डों को चिन्हांकित कर उनके विकास के लिए तेजी से हो कार्य: वन मंत्री अकबर
सांई कॉलेज सेक्टर-6 में ओमेगा फाइनेंसियल का कैंपस प्लेसमेंट.. पांच छात्रों का हुआ चयन
नहीं थम रही ओबीसी आरक्षण पर रार, बंद हुए बाजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Property not deposited for many years कई सालों से जमा नहीं किया संपत्तिकर…. 23 बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी… आयुक्त के आदेश पर जारी हुआ निर्देश
Next Article Rajim Maghi Punni Mela-2121: Due to Kovid-19, this time there राजिम माघी पुन्नी मेला-2021: कोविड-19 के चलते मेले में इस बार नहीं होगा शासकीय आयोजन, धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्ववत रखी जाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?