ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम माघी पुन्नी मेला-2021: कोविड-19 के चलते मेले में इस बार नहीं होगा शासकीय आयोजन, धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्ववत रखी जाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजिम माघी पुन्नी मेला-2021: कोविड-19 के चलते मेले में इस बार नहीं होगा शासकीय आयोजन, धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्ववत रखी जाएं

By @dmin
Published: February 5, 2021
Share
Rajim Maghi Punni Mela-2121: Due to Kovid-19, this time there
Rajim Maghi Punni Mela-2121: Due to Kovid-19, this time there
SHARE

रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन इस वर्ष 27 फरवरी से 11 मार्च तक होगा। इस दौरान 27 फरवरी, 6 मार्च और 11 मार्च को 3 स्नान पर्व होगा। इस संबंध में शुक्रवार को धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आवश्यक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम में हर साल आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेले में पूर्व वर्षों की तरह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ववत की जाएगी। गृह एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भारत सरकार के कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए मेले में किसी प्रकार का शासकीय आयोजन नहीं किया जाएगा।
धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्रीय मेला समिति की बैठक में कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन स्वस्फूर्त ढंग से होगा। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहूलियत और यातायात की व्यवस्था आदि के इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व वर्षों की तरह सड़क, शौचालय, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सफाई आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते कोई भी स्टेज कार्यक्रम नहीं आयोजित होंगे लेकिन आम जनता और श्रद्धालुओं की आस्था का भी सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से मास्क, सेनेटाइजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आग्रह किया जाए। बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मेला स्थल में बांस, बल्ली सहित अन्य मदद दी जाएगी।
बैठक में राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक श्री लेख राम साहू, केन्द्रीय समिति के सदस्य, राजिम नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, गोबरा नवापारा पालिका के अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित रायपुर सम्भाग के कमिश्नर श्री ए. टोप्पो, गरियाबंद और धमतरी जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Gustakhi Maaf: इन आंसुओं को बाल्टियों में भर लो
छत्तीसगढ़ के शांति प्रिय धरा में कबीरपंथ का है व्यापक प्रभाव -मुख्यमंत्री साय
टीबी मुक्त भारत की ओर बीएसपी का सराहनीय कदम, निक्षय पोषण मित्र अभियान के तहत रोगियों को मिली खाद सहायता
”छत्तीसगढ़ हर्बल्स” के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित
बहस की बजाय इलाज में समय लगाओ… रामदेव के खिलाफ DMA की अर्जी पर बोला हाई कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There were encroachments on Canal Road केनाल रोड पर कर रहे थे अतिक्रमण…. शिकायत मिली तो निगम की टीम ने किया बेदखल
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल खेलो इण्डिया : खिलाडिय़ों को मिलेगा नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण… रायपुर व बिलासपुर की खेल अकादमी में प्रवेश के लिए पंजीयन 12 फरवरी तक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?