ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुबह की नई शुरुआत: रिसाली क्षेत्र में शुरू हुआ सैर सपाटा… हर रविवार सेहत के साथ मनोरंजन का भरपूर मजा…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सुबह की नई शुरुआत: रिसाली क्षेत्र में शुरू हुआ सैर सपाटा… हर रविवार सेहत के साथ मनोरंजन का भरपूर मजा…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
New beginning of the morning: The promenade started in the Risali area
New beginning of the morning: The promenade started in the Risali area
SHARE

भिलाई। लोगों को स्वास्थ्य के साथ मनोरंजन देने की पहल रिसाली क्षेत्र में की गई है। रविवार की सुबह यहां के लोगों के लिए नई शुरुआत लेकर आई। कांग्रेस नेता दादु नागदेवे ने इस शुरुआत को सैर सपाटा नाम दिया है। यहां सुबह की सैर के साथ व्यायाम, योग, खेल व मनोरंजन के अन्य इंतजाम किए गए हैं। रविवार को सैर सपाटा का शुभारंभ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने लोगों के साथ योग साधना की और व्यायाम भी किया। नए तरह के इस आयोजन को स्थानीय लोगों ने सराहा।


सैर सपाटा में स्केटिंग, जुडो कराटे, साइकिलिंग, जुंबा, रनिंग, योगा सहित पंथी करते भी लोग नजर आए। बच्चों के लूडो गेम भी रखा गया। शुभारंभ के मौके पर जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लूडो देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और बच्चों के साथ दांव खेलने लगे। यहीं नहीं गृहमंत्री ने योगा भी किया और सैर सपाटे में पहुंचे लोगों को बधाई भी दी। सैर सपाटा के शुभारंभ अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोगों को स्वस्थ्य के साथ मनोरंजन देने की एक नई शुरुआत की गई है। यहां योगा है, जुंबा है, व्यायाम के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है। रिसाली क्षेत्र के लोगों में सैर सपाटा को लेकर अलग ही उत्साह है। शरीर के स्वास्थ्य के प्रति, आध्यात्म के प्रति, संस्कृति के प्रति सभी प्रकार से यह आयोजन लाभाकारी होगा।
सैर सपाटा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने सैर सपाटा के आयोजन के लिए आयोजकों व लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है निश्चित रूप से इससे लोगों में जागरुकता आएगी। यहां योगा, खेल व मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों से लोगों को जोडऩे का प्रयास किया गया है। हर रविवार को यह आयोजन होना है आगे इसमें और भी नए इवेंट को शामिल किया जाएगा। जितेन्द्र साहू ने कहा कि आने वाले समय में यहां गढ़कलेवा सहित छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबधित अन्य आयोजनों को भी शामिल किया जाएगा।
सैर सपाटा के आयोजन कर्ता कांग्रेस नेता दादु नागदेवे ने कहा कि मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर यह आयोजन शुरू किया गया है। पहले दिन लोगों का उत्साह देखकर हमें यकीन हो गया है कि लोग अपनी सेहत के प्रति गंभीर हैं। सैर सापाटा कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के साथ योगा व प्राणायाम को जोड़ा गया है। आने वाले दिनों में इसमें और भी नयापन लाया जाएगा। जिस प्रकार से पहले दिल लोग यहां पहुंचें हैं आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, श्रीमती अस्तला कश्यप को मिला नया राशन कार्ड
पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
राहत : नहीं बढ़ेगी लोन की इएमआई…. अरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव
एनएसओ द्वारा समय उपयोग सर्वेक्षण पर राज्‍यस्‍तरीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा: 2021-22 में मजबूत और टिकाऊ वृद्धि की राह पर लौटेगी अर्थव्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेना की जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा निरस्त, पर्चा लीक होने से उठाया कदम, पुणे में तीन गिरफ्तार सेना की जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा निरस्त, पर्चा लीक होने से उठाया कदम, पुणे में तीन गिरफ्तार
Next Article In the election of Chhattisgarh Chamber of Commerce, the candidates छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों को मिल रहा समर्थन…. सुपेला के अनाज व हार्डवेयर लाइन में किया प्रचार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?