ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़
Share
Notification Show More
Latest News
नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा
October 5, 2026
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप
October 5, 2026
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़

By @dmin Published February 2, 2021
Share
एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़
एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़
SHARE

पीलीभीत (एजेंसी)। यूपी के पीलीभीत जिले में गोभी की बिक्री न होने से परेशान किसान ने सड़क पर कई कुंतल गोभी फेंक दी। किसान की नाराजगी देखकर लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना और उसने लगभग 10 कुंतल गोभी सड़क पर ही फेंक दी। इसके बाद लोगों में गोभी लूटने की होड़ लग गई।

जिले के जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा नई बस्ती निवासी लघु किसान सलीम के पास तीन बीघा जमीन है। वह पिछले काफी समय से अपने खेत पर सब्जियां उगा रहे हैं। सलीम के मुताबिक अबकी बार भी उन्होंने अपने तीन बीघा खेत में फूल गोभी बोई थी। गोभी के लगभग पांच हजार पेड़ तैयार हुए। जो लगभग दस कुंतल है। जब वह गोभी बेचने जहानाबाद कस्बे की मंडी में गया तो उसे भाव नहीं मिले। इसके बाद वह मंडी समिति पीलीभीत आया, यहां भी उसको एक रुपये किलो के हिसाब से भाव मिला। वह कई दिन तक मंडी समिति के चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी गोभी नहीं बिकी। इतना ही नहीं उसका डीजल आदि का रुपया भी खर्च हो गया। उसके खेत में हुए कार्य का लेबर चार्ज भी डेढ़ रुपये प्रति पेड़ गया। ऐसे में उसकी लागत ही नहीं मिल पा रही है। इससे परेशान किसान ने कस्बे में अपनी सारी फूलगोभी सड़क पर ही फेंक दी और अपने घर चला गया। किसान को राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। कस्बे में किसान का फूलगोभी फेंकना चर्चा का विषय बना हुआ है।

लखीमपुर खीरी में इस बार 2 रुपए किलो का भाव
लखीमपुर खीरी जिले के गांव सेहरुआ सब्जियों की खेती का केंद्र है। इस बार किसानों के लिए गोभी की फसल आफत बनकर आई है। रेट नहीं मिल रहा। किसान मायूसी में इसे काटकर जानवरों को खिला रहे हैं। गांव के हबीब खां 8 वर्षों से लगातार सब्जी की खेती कर रहे हैं। वह बताते हैं कि इस बार गांव उसमें बाहर का व्यापारी गोभी खरीदने नहीं आ पाया, जिसके कारण आधे-पौने दामों में ही गोभी की बिक्री कर दी। इस बार डीजल और खाद दोनों महंगी हैं, जबकि रेट इतना कम है कि लागत ही नहीं निकल पा रही। हसीब खां खेत पर गोभी कटवा रहे थे। बताया कि दो रुपये किलो पर भी कोई गोभी नहीं ले रहा। खुद आसपास के बाजार में गए तो वहां भी दाम नहीं मिले। इसलिए अब खेत खाली करने में लगे हैं।

35 हजार लागत, 20 हजार भी नहीं मिल रहे
किसान बताते हैं कि गोभी उत्पादन में किसानों को भारी घाटा हुआ है। जिले में तीन हजार हेक्टेयर इसका रकबा है। एक एकड़ में गोभी तैयार करने में करीब 35 हजार की लागत आ रही है। इसमें सिंचाई, खाद, निराई आदि शामिल है। लेकिन जब फसल तैयार हुई तो खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बाहर के व्यापारी नहीं आ रहे हैं। जिले में उतनी खपत नहीं है। ऐसे में किसानों की लागत निकलना तो दूर नुकसान ही हो रहा है। किसानों का कहना है कि दो तीन रुपए किलो गोभी बिक रही है। ऐसे में एक एकड़ में बीस हजार रुपए भी नहीं निकल रहे हैं।

लोन लेकर की खेती, अब कंगाल
किसानों ने बताया कि सरकारी सहायता के नाम पर उनको लोन मिला था। पर अब तो लोन की किश्त जमा हो पानी मुश्किल है। हालत यह है कि दाल रोटी भर का पैसा निकल नहीं पा रहा है। बाजार में गोभी पांच रुपये की एक मिल रही है। जबकि किसानों को कीमत दो रुपये किलो की मिल रही है।

You Might Also Like

नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

@dmin February 2, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel said in the program organized on the death anniversary पूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम बघेल: पहले धान बेचकर मोटरसाइकिल लेते थे अब ले रहे हैं गोबर बेचकर
Next Article In the posh area of the city, a hookah bar was running under the cover of शहर के पॉश इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार… निगम ने देर रात दबिश देकर किया सील
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?