ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम बघेल: पहले धान बेचकर मोटरसाइकिल लेते थे अब ले रहे हैं गोबर बेचकर
Share
Notification Show More
Latest News
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश
October 5, 2026
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान 'हर कल आसान'
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम बघेल: पहले धान बेचकर मोटरसाइकिल लेते थे अब ले रहे हैं गोबर बेचकर

By @dmin Published February 2, 2021
Share
CM Baghel said in the program organized on the death anniversary
CM Baghel said in the program organized on the death anniversary
SHARE

भिलाई। पूर्व सांसद व छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्रदृष्टा चंदूलाल चंद्राकर के पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई-3 पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं से किसान का खेती में भरोसा लौटा है। इस साल 92 लाख मीट्रिक धान की खरीदी हुई जो अब तक का रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। पहले किसान धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदते थे अब किसान गोबर बेचकर भी मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं।
सीएम बघेले ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर का अहम योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किए, बैठकें की और व्यापक जन जागृति का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंद्राकर के पास छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए एक विशेष दृष्टि थी। वे यहां हॉर्टिकल्चर की संभावनाओं के संबंध में हमेशा बात करते थे। आज दुर्ग जिला जो छत्तीसगढ़ राज्य में सब्जी एवं फलों के उत्पादन में शीर्ष स्थान पर है उसके पीछे स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की सोच का महत्वपूर्ण योगदान है।
भिलाई के औद्योगिक विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल पत्रकार के रूप में उन्होंने दुनिया का कोना-कोना देखा। जहां भी गए अपनी छत्तीसगढिय़ा अस्मिता को साथ लेकर गए। विदेश यात्राओं में भी अपने साथ हमेशा ठेठरी खुरमी साथ रखते। साथ ही दातुन ले जाना कभी नहीं भूलते। जहां भी गए अपने पिता का दिया हुआ लोहे का संदूक लेकर गए। वह देश के शीर्षस्थ पत्रकारों में शामिल थे, लेकिन कभी इसका अहंकार नहीं किया। गांधी जी के साथ बिरला हाउस के दिनों में उन्होंने काफी वक्त बिताया। देश सेवा मेंचंदूलाल चंद्राकर का योगदान अहम रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चन्द्राकर के बताए हुए रास्ते पर छत्तीसगढ़ विकास कर रहा है। उन्होंने जो कृषि संबंधी और उद्योग संबंधी विजन हमें दिया, उस मिशन को आगे लेकर हम चल रहे हैं। इस मौके पर पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम योगदान है। उनका छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अहम योगदान रहा। स्वर्गीय मिनी माता जी के साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चन्द्राकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

You Might Also Like

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार

@dmin February 2, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 23 villages of Vananchal will illuminate from the light कोरोना ब्रेकिंग: पिछले आठ महीने में दर्ज हुए सबसे कम दैनिक मामले… सामने आए 8,635 नए केस…. 94 लोगों की गई जान
Next Article एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़ एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?