ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर के पॉश इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार… निगम ने देर रात दबिश देकर किया सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर के पॉश इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार… निगम ने देर रात दबिश देकर किया सील

By @dmin
Published: February 2, 2021
Share
In the posh area of the city, a hookah bar was running under the cover of
In the posh area of the city, a hookah bar was running under the cover of
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के पॉश कॉलोनी में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जिसे देर रात निगम ने सील करने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की शिकायत पर आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर सोमवार की रात तकरीबन 8 बजे निगम के जोन क्रमांक 1 की टीम ने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की। निगम की टीम एवं सुपेला पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और फेट क्लब को सील कर दिया।
नागरिकों एवं आसपास क्षेत्र के रहवासियों ने शिकायत की थी कि नेहरू नगर के विनायक मेडिकल स्टोर के समीप फेट क्लब रेस्टोरेंट्स संचालित किया जा रहा है जिसकी आड़ में संचालक द्वारा हुक्का बार चलाया जा रहा है। जिसमें कम उम्र के नाबालिग को भी प्रवेश दिए जाने की बात सामने आई थी, साथ ही रेस्टोरेंट व्यवसाय के माध्यम से संचालित हुक्का बार में नशीले पदार्थ के विक्रय की भी शिकायतें प्राप्त हुई थी। रहवासियों के मुताबिक फेट क्लब में देर रात तक शोर-शराबे की आवाज आती रहती थी, जिससे मोहल्ले वासी भी परेशान थे। इन्हीं सब कारणों को गंभीरता से लेते हुए हुक्का बार के व्यवसाय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश आयुक्त रघुवंशी ने दिए।
योजनाबद्ध तरीके से हुई कार्रवाई
हुक्का बार में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। इसके लिए निगम की टीम को एक जगह पर एकत्रित होने का निर्देश मिला परंतु किसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि कार्यवाही कहां होनी है। जब निगम की टीम एक जगह पर एकत्र हुई तब सभी को हुक्का बार के लिए रवाना होने कहा गया। नेहरू नगर पूर्व इलाके में फेट क्लब रेस्टोरेंट के भीतर पहुंचे। उपरी मंजिल की ओर बढऩे पर अंतिम मंजिल पर पहुंचते ही वहां का नजारा देख अधिकारी हतप्रभ रह गए। एक बड़े से हॉल में 5 युवतियां एवं छह युवक हुक्का का सेवन कर रहे थे। इन सभी को समझाइश देकर घर भेज दिया गया। इसके बाद हुक्का बार से संबंधित सामग्री हुक्का लैंप, हुक्का पाइप, तंबाकू युक्त हर्बल एवं इससे संबंधित सामग्री जब्त की गई। फेट क्लब के संचालक एमएम राहुल एवं एमएम अरुण की उपस्थिति में क्लब को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान जोन क्रमांक 1 के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वच्छता प्रभारी अंकित सक्सेना, राजेश गुप्ता, सुपेला थाना से प्रधान आरक्षक भारत यादव, आरक्षक भावेश पटेल एवं महिला आरक्षक ममता वासनिक अदि उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ भाजपा ने पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक… इन्हें मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में छुट्टियों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व बढ़ाने बड़ा फैसला
CG Crime : शराब के लिए सनकी ने महिला को मार डाला, पैसे देने से मना करने पर किया कांड.. आरोपी गिरफ्तार
कोरोना बुलेटिन: जिले में आज मिले 5 नए मरीज, प्रदेश भर में सामने आए 54 नए मामले
लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकल गई गाड़ी, देखे ट्विटर पर शेयर हुआ दर्दनाक वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़ एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़
Next Article 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया गया सैनिटाइजर, 3 अधिकारी निलंबित 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया गया सैनिटाइजर, 3 अधिकारी निलंबित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?