ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाई-पाई को तरस रहा कंगाल पाकिस्तान, इमरान खान जिन्ना की ‘पहचान’ गिरवी रख 500 अरब का लेंगे कर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

पाई-पाई को तरस रहा कंगाल पाकिस्तान, इमरान खान जिन्ना की ‘पहचान’ गिरवी रख 500 अरब का लेंगे कर्ज

By @dmin
Published: January 25, 2021
Share
पाई-पाई को तरस रहा कंगाल पाकिस्तान, इमरान खान जिन्ना की 'पहचान' गिरवी रख 500 अरब का लेंगे कर्ज
पाई-पाई को तरस रहा कंगाल पाकिस्तान, इमरान खान जिन्ना की 'पहचान' गिरवी रख 500 अरब का लेंगे कर्ज
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की खस्ता हालत अब पूरी दुनिया के सामने है। वह चीन, संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया समेत तमाम देशों के कर्ज तले दब गया है। अब कर्जदार भी अपना पैसा वापस मांगने लगे हैं। इस बीच, कंगाल पाकिस्तान की इमरान सरकार अब राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े पार्क को गिरवी रखकर 500 अरब रुपये का कर्ज लेगी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्क को गिरवी रखने का यह प्रस्ताव मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। एफ-9 पार्क की पहचान पाकिस्तान के संस्थापक  मोहम्मद अली जिन्ना की बहन ‘मादर-ए-मिल्लत’ (मदर ऑफ नेशन) फातिमा जिन्ना के नाम से है। यह पार्क 759 एकड़ में फैला है। यह पाकिस्तान में सबसे बड़े हरे-भरे इलाके में से एक है।
 रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फातिमा जिन्ना पार्क’ को गिरवी रखने के लिए बैठक वीडियो लिंक के जरिए होगी, जिसे इमरान खान के कार्यालय की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय कंगाली की वजह से इमरान खान सरकार ने संघीय सरकार की संपत्ति एफ-9 पार्क को गिरवी रखेगी। इससे उसे 500 अरब रुपये लोन मिल जाएगा।

पहले भी कई इमारतों को रखा गिरवी 
 इस्लामाबाद की कैपिटल डिवलपमेंट अथॉरिटी ने इस संबंध में पहले ही अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। इससे पहले भी पाकिस्तान की कई सरकारें विभिन्न संस्थानों और इमारतों को गिरवी रख चुकी हैं, लेकिन इस बार इमरान सरकार मोहम्मद अली जिन्ना की बहन के नाम पर बने पार्क को गिरवी रखने जा रही है।

सऊदी और यूएई ने मांगा अपना पैसा, चीन नहीं दे रहा भाव 
प्रधानमंत्री इमरान खान ढाई साल सरकार चलाने के बाद भी देश के खस्ता आर्थिक हालात के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार बता रहे हैं। पाकिस्तान में हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए भी इमरान खान सरकार को जोड़ तोड़ करनी पड़ रही है। पाकिस्तान का सबसे बड़ा ‘दाताÓ सऊदी अरब और यूएई अपने कई बिलियन डॉलर के कर्ज को वापस मांग रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के सदाबहार दोस्त चीन भी अब पाकिस्तान को कर्ज देने में आनाकानी कर रहा है।

उधार के चक्कर में बेस्ट फ्रेंड बना दुश्मन 
पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान और मलेशिया के बीच जो दोस्ताना केमेस्ट्री नजर आ रही थी, पाकिस्तान की गरीबी की वजह से उसमें दरार पडऩे लगी है। मलेशिया के स्थानीय कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश के बाद कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक विमान को यात्रियों समेत रोक लिया। मलेशिया ने पीआईए पर बची धनराशि न देने का आरोप लगाया। विमान को एयरक्राफ्ट से जुड़े लीज के मसले की वजह से रोका गया था। हालांकि, बाद में विमान को जब्त कर यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
सोनू सूद ने IAS के छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
shreekanchanpath 44 # 27 November 2024
रायगढ़ में महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान में पहुंचे सीएम साय,  खुद बनाई चाय
shreekanchanpath 227 # 31 May 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 13,203 नए मामले, 131 की गई जान
Next Article नताशा दलाल के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधे वरुण धवन….
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?