ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों वारंटी पकड़ाए… अलग-अलग थानों में दर्ज है मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों वारंटी पकड़ाए… अलग-अलग थानों में दर्ज है मामले

By Mohan Rao
Published: May 16, 2025
Share
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में 250 से ज्यादा वारंटी
SHARE

भिलाई। पुराने अपराधिक मामलों में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए दुर्ग पुलिस ने ऑपरेश विश्वास शुरू किया है। गुरुवार की रात से शुरू हुए इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों के फरार 200 से ज्यादा वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में वारंटियों की गिरफ्तारी दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब पुलिस द्वारा इन गिरफ्तार वारंटियों की छंटनी कर आगे की कार्रवाई संबंधित थानों में की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में वर्षों से लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों पर तामिली के लिए दिनांक 15-16 मई की दरम्यानी रात्रि विशेष अभियान “आपरेशन विश्वास”  चलाया गया। इसके तहत् जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियो की पता साजी के लिए विशेष टीम गठित कर वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दिया गया। अभियान के तहत कुल 235 वारंट के कुल 198 वारंटियों को दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत् वारंटियो का नाम सूचीबद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है। अभियान में जिलो के सभी थानो के साथ-साथ एसीसीयू की टीम के द्वारा वारंटियो की पता साजी एवं धरपकड की गई है। उक्त कार्यवाही में वर्षों से फरार थाना छावनी के 27 वर्ष पुराना वारंटी को भी पकडकर वारंट तामील किया गया तथा थाना छावनी क्षेत्र के गुण्डाबदमाश का जिला बदर वारंटी भी तामील कराया गया। इस प्रकार जिले में कुल 235 वारंट में से 204 स्थाई वारंट और 31 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई गई।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि दुर्ग पुलिस द्वारा वारंटियों को गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन विश्वास शुरू किया गया है। दुर्ग भिलाई के तमाम पुलिस थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ा गया है। ऑपरेशन विश्वास के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 235 वारंटियों को पकड़ा गया है। ऑपरेशन विश्वास लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए है कि अपराधिक प्रवित्ति के लोगों का यही हाल किया जाएगा। अभी इनमें से आरोपियों को चिह्नांकित किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि अभियान अभी आगे और जारी रहेगा।  

Big Accident : आमने-सामने से भिड़ गए दो बाइक, 5 साल की मासूम सहित तीन की मौत
मानसून सत्र: लोकसभा में हंगामे पर बोले पीएम मोदी- दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को मंत्री नहीं देखना चाहता विपक्ष
पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच वर्चुअल समिट, 55 साल बाद खोला गया चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग
रौशन छतें, सशक्त घर… प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर, लोग बन रहे आत्मनिर्भर
‘मावा मोदोल’ बना सफलता की मिसाल, 20 छात्रों ने सीजीपीएससी प्री परीक्षा में हासिल की कामयाबी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 212 # 16 May 2025
Next Article समाधान शिविर : सीएम साय की घोषणा, 132 केवी सब स्टेशन, पीएचसी व हायर सेकेंडरी स्कूल होगा  उन्नयन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?