ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो नाबालिगों समेत परिवार के 5 लोगों का कत्ल, खेत में दफनाया, डेढ़ महीने बाद खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल
October 20, 2026
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित
October 20, 2026
shreekanchanpath 08 # 20 October 2026
October 20, 2026
गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर
October 20, 2026
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
October 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दो नाबालिगों समेत परिवार के 5 लोगों का कत्ल, खेत में दफनाया, डेढ़ महीने बाद खुलासा

By @dmin Published June 30, 2021
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में दबंगों ने दिल दहलाने वाले अपराध को अंजाम दिया है। एक आदिवासी परिवार के 5 लोगों को दो भाईयों ने कत्ल कर दिया और उन्हें खेत में दफना दिया। इस घटना के दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने मृतकों के शव भी खेत से खोदकर निकाल लिए हैं, जो अब सड़ी-गली अवस्था में हैं। मृतकों में 45 साल की ममता कास्ते और उनकी दो बेटियां 21 साल की रूपाली और 14 साल की दिव्या शामिल हैं। इसके अलावा ममता की भतीजी पूजा ओसवाल और भतीजा पवन ओसवाल शामिल हैं।

पूजा की उम्र 15 साल थी, जबकि पवन महज 13 साल का ही था। ये सभी देवास जिले के नेमावार गांव से 13 मई से ही लापता बताए जा रहे थे। जिले के अडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के मामले में सुरेंद्र सिंह चौहान और भूरा चौहान नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी शर्मा ने कहा, ‘कास्ते और ओसवाल परिवार के 5 लोगों की तलाश में पुलिस की 5 टीमें 13 मई से ही जुटी हुई थीं। एक स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस बताया कि रूपाली और सुरेंद्र रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ सप्ताह पहले सुरेंद्र की शादी एक दूसरी महिला से तय हो गई थी। पूरे परिवार के लापता होने से पहले सुरेंद्र और उनके बीच इस मसले को लेकर विवाद हुआ था।Ó

शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरेंद्र और उसके भाई भूरा को हिरासत में ले लिया था। इन दोनों ने ही अपने गुनाह को कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने सभी के शवों को मारने के बाद खेत में ही दफना लिया था। यही नहीं शव जल्दी सड़ जाएं, इसके लिए यूरिया और नमक उनके ऊपर डाल दिया गया था। पुलिस ने सभी शवों को खेत से खोदकर निकाला है और उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके अलावा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि परिवार के साथ उनका क्या विवाद था और कैसे उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

You Might Also Like

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी

@dmin June 30, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The commissioner reached Talpuri to see door to door garbage collection डोर टू डोर कचरा कलेक्शन देखने तालपुरी पहुंचे आयुक्त… सूखा व गीला कचरा एक साथ देख सफाई मित्रों को दी समझाइश
Next Article जम्मू अटैक: सड़कों पर नहीं बनते ड्रोन... सेना के वरिष्ठ अधिकारी बोले- पाकिस्तान और लश्कर का हो सकता है हाथ जम्मू अटैक: सड़कों पर नहीं बनते ड्रोन, सेना के वरिष्ठ अधिकारी बोले- पाकिस्तान और लश्कर का हो सकता है हाथ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?