ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू अटैक: सड़कों पर नहीं बनते ड्रोन, सेना के वरिष्ठ अधिकारी बोले- पाकिस्तान और लश्कर का हो सकता है हाथ
Share
Notification Show More
Latest News
ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल
October 20, 2026
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित
October 20, 2026
shreekanchanpath 08 # 20 October 2026
October 20, 2026
गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर
October 20, 2026
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
October 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जम्मू अटैक: सड़कों पर नहीं बनते ड्रोन, सेना के वरिष्ठ अधिकारी बोले- पाकिस्तान और लश्कर का हो सकता है हाथ

By @dmin Published June 30, 2021
Share
जम्मू अटैक: सड़कों पर नहीं बनते ड्रोन... सेना के वरिष्ठ अधिकारी बोले- पाकिस्तान और लश्कर का हो सकता है हाथ
जम्मू अटैक: सड़कों पर नहीं बनते ड्रोन... सेना के वरिष्ठ अधिकारी बोले- पाकिस्तान और लश्कर का हो सकता है हाथ
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर रविवार को हुए ड्रोन अटैक में इस्तेमाल की गई तकनीक से पता चलता है कि इसे स्टेट सपोर्ट था। इसके अलावा इसमें पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा का स्थान होने का भी संकेत मिलता है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सेना ड्रोन वारफेयर को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और हमें पता है कि कैसे ऐसी हरकतों को स्टेट सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लेकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन स्टेट एक्टर्स से उनका सीधा इशारा पाकिस्तान की ओर ही था। 15 कॉप्र्स के कमांडर डीपी पांडेय ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि सेना ऐसे खतरों को लेकर विकल्पों को विचार कर रही है कि कैसे इनका जवाब दिया जाए।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने कहा कि हम अच्छी तरह से जानते हैं कि ड्रोन वारफेयर के लिए जिस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसे सड़क किनारे नहीं तैयार किया जा सकता। इससे संकेत मिलता है कि इनको स्टेट सपोर्ट सिस्टम से मदद मिल रही थी और तकनीक भी मुहैया कराई जा रही है। हालांकि उन्होंने इस घटना को लेकर चल रही जांच के बारे में कोई डिटेल देने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अब तक मिली जानकारी से पता चलता है कि इसे स्टेट एक्टर्स की ओर से मदद मिल रही है।

स्थानीय स्तर पर ड्रोन तैयार किए जाने की संभावना को लेकर उन्होंने कहा कि ड्रोन्स को स्थानीय स्तर पर भी मॉडिफाई किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए एक जरूरी गाइडेंस चाहिए होती है। बता दें कि बीते कई सालों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन्स का इस्तेमाल कर सीमा पार हथियार गिराने की कोशिशें हुई हैं। इससे पहले अगस्त 2019 में अमृतसर में एक क्रैश ड्रोन पाया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने 8 ड्रोन्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स और हथियार गिराए जाने का खुलासा किया था। इसके अलावा बीते साल जून में बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक स्पाई ड्रोन को मार गिराया था।

You Might Also Like

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी

@dmin June 30, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया दो नाबालिगों समेत परिवार के 5 लोगों का कत्ल, खेत में दफनाया, डेढ़ महीने बाद खुलासा
Next Article Expansion of Bol Bam Seva and Welfare Committee: Mahila Morcha President बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का हुआ विस्तार: महिला मोर्चा अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का ऐलान… महिला उत्थान के लिए कार्य करने वालों मिली जगह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?