ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमेशा दी है अग्निपरीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

रोते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमेशा दी है अग्निपरीक्षा

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
रोते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमेशा दी है अग्निपरीक्षा
रोते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमेशा दी है अग्निपरीक्षा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लंबे समय से चल रहे कर्नाटक के नाटक पर विराम लगाते हुए बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आज ही येदियुरप्पा की सरकार बने दो साल पूरे हुए हैं। इस दौरान वह रो पड़े और कहा कि उन्होंने हमेशा अग्निपरीक्षा दी है। सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर येदियुरप्पा विधानसभा में भाषण दे रहे थे। येदियुरप्पा ने इस दौरान कहा कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। वह आज दोपहर के समय राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे।

बीएस येदियुरप्पा ने पुराने दिन याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा, ‘जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने को कहा था लेकिन मैंने कर्नाटक में रहना चुना। बता दें कि येदियुरप्पा ने रविवार को ही यह संकेत दे दिया था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोडऩा पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि रविवार या फिर सोमवार तक यह फैसला हो जाएगा।

I have decided to resign. I will meet the Governor after lunch: Karnataka CM BS Yediyurappa at a programme to mark the celebration of 2 years of his govt pic.twitter.com/sOn0lXAfeD

— ANI (@ANI) July 26, 2021

इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि इन दो सालों में मुझे राज्य के लिए बहुत ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते बहुत सी चीजें थम गई हैं और ज्यादा काम का मौका ही नहीं मिल पाया। इस बीच बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने राज्य के प्रभारी अरुण सिंह से हालात पर चर्चा की है। राज्य में नए सीएम के चुनाव के लिए जल्दी ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हो सकती है, जो राज्य में विधायक दल की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान ही बीएस येदियुरप्पा के विकल्प के तौर पर नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर बीते दो महीनों से लगातार कयास लग रहे थे, लेकिन उनकी ओर से कई बार इसे खारिज किया जा चुका था। हालांकि पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वीकेंड तक कोई बड़ा संदेश हाईकमान की ओर से आ सकता है। इससे यह माना जा रहा था कि सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर येदियुरप्पा को कर्नाटक की कुर्सी खाली करने का संदेश मिल सकता है।

नगरीय निकायों में जनता सीधे चुनेगी महापौर एवं अध्यक्ष, कैबिनेट के फैसले पर विधानसभा में लगी मुहर
चिराग पासवान का बयान, बिहार में अगली सरकार BJP और LJP की बनेगी
मुख्यमंत्री साय ने किया नई औद्योगिकी नीति को किया लॉन्च, बोले- राज्य की नई औद्योगिक नीति को हमने रोजगार परक बनाया  
जम्मू-कश्मीर: त्राल चौक स्थित बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, बाल-बाल बचे सीआरपीएफ जवान
मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी 73 करोड़ के अनेक विकास कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वोटरों को रिश्वत देने के मामले में पहली बार कार्रवाई, महिला सांसद को छह माह की कैद वोटरों को रिश्वत देने के मामले में पहली बार कार्रवाई, महिला सांसद को छह माह की कैद
Next Article Chaturmas: More than 200 children and teenagers worship Mother Saraswati चातुर्मास: आनंद मधुकर रतन भवन दुर्ग में जैन मुनियों के सानिध्य में 200 से अधिक बच्चों व किशोरों ने की मां सरस्वती की आराधना

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?