भिलाई। ग्रामीण क्षेेत्रों में लोगों को श्द्ध जल प्रदान करने महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली लोकापर्ण किया। प्रदेश के 16 जिलों में इस योजना के तहत कार्य होना है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में 24 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन की 42 योजनाओं का मुख्यमंत्री बघेल ने भूमिपूजन किया। वर्चुअल लोकार्पण समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू भी शामिल हुई। उन्होंने दुर्ग जिले को दी गई सौगात पर सीएम बघेल का आभार जताया।
वर्चुवल मीटिंग में उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, महिला और बाल विकास अनिला भेडिय़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, बलरामपुर विधायक श्री बृहस्पति सिंग, कोरबा विधायक श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव अजय जैन, श्री एस प्रकाश (जल जीवन मिशन के संचालक)उपस्थित थे।
जल जीवन मिशन: वर्चुअल लोकार्पण में शामिल हुई जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू… दुर्ग जिले को सौगात देने पर सीएम का जताया आभार




