ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र की सराहनीय पहल, कल से लीज रजिस्ट्री के लिए लगेगा कैम्प, मुफ्त होंगे सारे काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र की सराहनीय पहल, कल से लीज रजिस्ट्री के लिए लगेगा कैम्प, मुफ्त होंगे सारे काम

By Sonu Sahu
Published: July 12, 2023
Share
SHARE

भिलाई। संयंत्र के लीजधारियों को रजिस्ट्री की सुविधा देने के बाद विधायक देवेन्द्र यादव व महापौर नीरज पाल ने एक नई व सराहनीय पहल की है। इसके तहत लीजधारकों को अब रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कार्यालय में भटकना नहीं पड़ेगा। सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में कल सुबह 11 बजे से कैम्प लगाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया निपटाई जाएगी। इस दौरान लीजधारकों के सारे काम मुफ्त करवाए जाएंगे।

Contents
  • विधायक की मौजूदगी में शुरू हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया
  • एक ही बार जाना होगा पंजीयन कार्यालय
  • लीजधारकों ने कहा,- धन्यवाद विधायकजी!

बुधवार को बीएसपी आवासों के लीजधारकों के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हुई तो पंजीयन कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इसके चलते मौके पर अव्यवस्था की स्थितियां निर्मित हुई। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव व महापौर नीरज पाल भी पंजीयन कार्यालय में मौजूद थे। उन्होंने भीड़ से उत्पन्न अव्यवस्था से लीजधारकों को बचाने के लिए अभिनव पहल की। इस पहल के चलते अब हितग्राहियों को पंजीयन कार्यालय के चक्कर लगाने और दस्तावेजों के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी। सेक्टर-5 स्थित विधायक कार्यालय में गुरूवार सुबह 11 बजे से कैम्प लगाया जाएगा, जहां लीजधारकों को रजिस्ट्री करवाने में आसानी होगी। इस दौरान कार्यालय में बीएसपी प्रबंधन, निगम प्रशासन व जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विधायक की मौजूदगी में शुरू हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया

पहले दिन बुधवार को विधायक व महापौर की मौजूदगी में कई लोगों ने दुर्ग पहुंचकर लीज आवासों की रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया। इसके लिए कई लोग सुबह से ही पंजीयन कार्यालय पहुंच गए थे। इस दौरान पूरे समय तक विधायक व महापौर लीजधारकों से चर्चा करते रहे। महापौर नीरज पाल ने बताया कि आने-जाने समेत तमाम तरह की असुविधाओं के मद्देनजर हितग्राहियों को भिलाई में ही रजिस्ट्री सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार किया गया। इसी के तहत अब विधायक कार्यालय सेक्टर-5 में रजिस्ट्री की प्रक्रिया निपटाई जाएगी। हितग्राहियों को बीएसपी कार्यालय व पंजीयन कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। लोगों को जल्द व सुविधाजनक तरीके से और आसानी से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण हो सकेगी।

एक ही बार जाना होगा पंजीयन कार्यालय

सेक्टर 5 स्थित डोमशेड में रजिस्ट्री की सारी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। संयंत्र प्रबंधन, जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के अफसर यहीं बैठकर प्रक्रियाएं पूर्ण करेंगे। यहां से तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लीजधारक को सिर्फ एक बार रजिस्ट्री कार्यालय जाना होगा। वह भी इसलिए क्योंकि वहां हितग्राहियों की ऑनलाइन फोटो खींची जाती है। इसके अलावा डिजिटल हस्ताक्षर भी करवाए जाते हैं। इसी के पश्चात रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी होगी।

लीजधारकों ने कहा,- धन्यवाद विधायकजी!

पहले दिन काफी संख्या में लीजधारक रजिस्ट्री के लिए दुर्ग पहुंचे। इसके चलते निर्मित हुई अव्यवस्था से लोगों में कुछ नाराजगी भी दिखी। इसी को भांपकर विधायक देवेन्द्र यादव ने अपने सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में तमाम प्रक्रियाएं पूर्ण करवाने का फैसला किया। इससे लीजधारकों को आसानी होगी और यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक की इस सराहनीय पहल का लीजधारकों ने हृदय से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

खुड़मुड़ा हत्याकांड…. एक लौते गवाह ने बताया हुलिया…. पुलिस ने जारी किया स्केच
प्रगति यात्रा में विधायक देवेन्द्र ने दी कई सौगतें, पीपलेश्वर मंदिर के पास लगेगा वाटर एटीएम, दो जगह बनेंगे डोमशेड
महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने किया वंदे मातरम अपार्टमेंट के सामने मुख्य सड़क का भूमिपूजन
Election Review Meeting: सांसद पांडेय ने इन सात सीटों पर बीजेपी की जीत का किया दावा
दिव्यांगजनों ने अपने हुनर से लोगों का जीता दिल, गायन, फैशन शो, नृत्य कला से दिव्यांगों के हौसले हुए बुलंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जलाशय तो लबालब हो गए पर इन जिलों में औसत से कम बरसा पानी
Next Article लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य- राज्यपाल हरिचंदन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?