बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीती रात साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। जीजा उसकी बहन से मारपीट कर रहा था और साला पहुंचा और काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और चाकू गोदकर जीजा की हत्या कर दी। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के देवनंदन नगर की है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार देवनंदन नगर निवासी अजय शर्मा का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को भी वह अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसका साला संजीव वाजपाई वहां पहुंची और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है इस दौरान विवाद शांत होने के बजाय बढ़ता गया और अजय शर्मा अपनी पत्नी की पिटाई करता रहा। बहन की पिटाई संजीव से बर्दाश्त नहीं हुई और उसने चाकू से जीजा पर वार कर दिया। इससे अजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस विवाद के दौरान संजीव को भी काफी चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





