ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान में हजारा मुसलमानों का कत्ल, इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

पाकिस्तान में हजारा मुसलमानों का कत्ल, इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

By @dmin
Published: January 9, 2021
Share
पाकिस्तान में हजारा मुसलमानों का कत्ल, इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पाकिस्तान में हजारा मुसलमानों का कत्ल, इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में आईएसआईएस के आतंकवादियों द्वारा हजारा मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों की हत्या करने के बाद वहां प्रदर्शन का माहौल है। इन मृतकों के परिवारजन रविवार से ही क्वेटा के वेस्टर्न बाइपास इलाके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ शवों को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इस्लाम के नाम पर इन लोगों की हत्या की थी लेकिन अब इसी समुदाय के लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने ही देश में खुद के धर्म वालों के ऊपर अत्याचार को लेकर घेरा जाता रहा है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारा मुसलमानों पर आईएसआईएस के हमले को भारत से जोड़ दिया है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका पड़ोसी देश पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा भड़का रहा है।
इमरान ने कहा कि मैं आपके दुख में आपका साझेदार हूं और आपकी पीड़ा को बांटने के लिए पहले भी आगे आया था। उन्होंने आगे कहा कि मैं श्रद्धांजलि देने और मृतक के परिवारों को सांत्वना देने फिर जल्द ही आऊंगा। बता दें कि पाकिस्तान में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। 
ये बहुसंख्यक अहमदिया और हजारा जैसे अपने ही देश के अल्पसंख्यकों का विरोध करते हैं। पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान में भी तालिबान के शासन के दौरान हजारा समुदाय के मुसलमानों पर काफी जुर्म किए गए थे। तालिबान के आतंकवादी ना सिर्फ हजारा मुसलमानों को गोली मारते थे बल्कि उनकी महिलाओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते थे।

कौन हैं हजारा ?
हजारा समुदाय पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बसने वाली शिया मुसलमानों की एक कौम है। हजारा फारसी, मंगोलियाई और तुर्क वंश का एक अफगान जातीय अल्पसंख्यक समूह है। इन्हें मंगोल शासक चंगेज खान का वंशज भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंगोल सेना में हजार सैनिकों का एक दस्ता तैयार किया जाता था, इसलिए ऐसा संभव है कि हजारा शब्द की उत्पत्ति वहीं से हुई है।
ऐसा बताया जाता है कि तालिबान के आतंकवादियों ने लाखों हजारा लोगों का नरसंहार किया है। आज अफगानिस्तान में लगभग 30 लाख हजारा मुसलमान रहते हैं। जो पश्तून और ताजिकों के बाद तीसरी सबसे बड़ी उपजाति है। वहीं पाकिस्तान में इनकी जनसंख्या 15 लाख के करीब है। 

शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में, करोड़ों रुपए का किया था गबन
कचांदूर कोविड केयर सेंटर फिर से शुरू: कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुये लिया गया फैसला, आयुक्त ने किया निरीक्षण – कहा रखे सभी आवश्यक तैयारियां
shreekanchanpath 07 # 19 October 2024
एक हफ्ते में बढ़ जाए इतना वजन तो हो जाइए सावधान, फेल हो सकता है हार्ट
मास्क न पहनने वालों को अनोखी सजा, अस्पताल में करना होगा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा
Next Article दिल्ली में करीब 200 कौवों की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल, पार्क आम लोगों के लिए बंद दिल्ली में करीब 200 कौवों की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल, पार्क आम लोगों के लिए बंद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?