ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वैक्सीनेशन में भारत की उपलब्धि: अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 18 दिन में 45 फीसदी हेल्थ वर्कर्स व फ्रंट लाइनर को लगा टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत की उपलब्धि: अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 18 दिन में 45 फीसदी हेल्थ वर्कर्स व फ्रंट लाइनर को लगा टीका

By @dmin
Published: February 4, 2021
Share
Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised
Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत हुई है। अब तक देश में लगभग 45 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला सबसे तेज राष्ट्र बन गया है। दो फरवरी के आधिकारिक डाटा के अनुसार भारत में 40 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 
बुधवार को देश में 2,48,662 लोगों को टीका लगा है। इसके साथ ही टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या देर शाम को 43.9 पर पहुंच गई। यह टीकाकरण के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के पंजीकृत 92,61,227 लोगों का 47 प्रतिशत है। भारत की तुलना में अमेरिका को 40 लाख लोगों को टीका लगाने में 20 दिन लगे थे। जबकि ब्रिटेन और इस्रायल ने 39 दिनों में इस लक्ष्य को हासिल किया था।
प्रमुख राज्यों (लाभार्थियों के बड़ी संख्या वाले) में, मध्यप्रदेश ने दो फरवरी तक सबसे ज्यादा 69.4 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया है। वहीं राजस्थान में यह संख्या 64.7 प्रतिशत रही। वहीं यूपी ने 18 दिनों में सबसे अधिक 4.63 लाख लोगों को टीका लगवाया। राज्य में 9 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मी हैं। इनमें से 51 प्रतिशत का टीकाकरण हो चुका है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में 9,36,857 पंजीकृत लाभार्थी हैं, राज्य ने केवल 34 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया है। वहीं तमिलनाडु 22.6 प्रतिशत, दिल्ली 26.6 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ 29 प्रतिशत, पुड्डुचेरी 12.3 प्रतिशत और गोवा ने केवल 28.3 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया है। ये खराब टीकाकरण कवरेज वाले राज्यों में शामिल हैं।
मणिपुर में 2 फरवरी तक सबसे कम 10 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। लक्षद्वीप ने अपने 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों को कवर किया है और अपनी छोटी जनसंख्या के बावजूद सूची में सबसे ऊपर है। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक ने क्रमश: 41.1 प्रतिशत और 40.9 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया है। ओडिशा, केरल, हरियाणा और गुजरात जैसे अन्य राज्यों में उनके कुल स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या में 5-0 प्रतचिशत से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य मार्च-अप्रैल तक कुल लगभग तीन करोड़ स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीकाकरण में प्राथमिकता देना है।

बिजली बिल से राहत, भरोसे का उजाला : छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना बनी मददगार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी‘ की टीम ने की सौजन्य मुलाकात
सीएम बघेल की शानदार मेहमान नवाजी: बस्तर संभाग के ग्रामीणों को कराया भोज, पधारे अतिथियों ने किया आभार व्यक्त
लालू को और पांच साल की सजा: चारा घोटाले के 5वें केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, 60 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका
टीबी मुक्त भारत की ओर बीएसपी का सराहनीय कदम, निक्षय पोषण मित्र अभियान के तहत रोगियों को मिली खाद सहायता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article America came in support of agricultural law कृषि कानून के समर्थन में आया अमेरिका, कहा- इससे दुनिया में भारतीय बाजार का प्रभाव बढ़ेगा
Next Article प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत भारत में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में मिले 12899 नए मरीज…. स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख से ज्यादा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?