ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिविक सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सिविक सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया शुभारंभ

By @dmin
Published: December 17, 2020
Share
A glimpse of the development work seen in the exhibition at the Civic Center
A glimpse of the development work seen in the exhibition at the Civic Center
SHARE

भिलाई। राज्य सरकार की उपलब्धियों को दिखाने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ आज भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा 2 वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार एवं आरंभ की गई विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई है। शुभारंभ के मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का समावेश किया गया है। शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर ग्रामीण विकास तक की इन योजनाओं के माध्यम से 2 वर्ष में छत्तीसगढ़ में हुए बदलाव को दिखाया गया है।
प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा आरंभ की गई नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, स्लम स्वास्थ्य जैसी योजनाओं से आए जमीनी बदलाव को रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में यह बताया गया है कि किस प्रकार से इन योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ हुआ। किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा मिला और किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में ठोस आर्थिक विकास की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में विशेष रूप से ग्रामीण विकास पर फोकस किया गया है।
विधायक देवेन्द्र यादव ने बताया कि प्रदर्शनी आम जनता के लिए काफी उपयोगी होगी। यद्यपि शासन द्वारा बहुत सारे कार्य 2 वर्षों में आरंभ किए गए हैं और प्रदर्शनी के छोटे से स्पेस के माध्यम से इतनी सारी योजनाओं को कवर करना काफी कठिन है फिर भी प्रदर्शनी में काफी संतोषजनक प्रयास किया गया है। इस मौके पर राज्य अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी प्रदर्शनी की सराहना की। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं को जगह दी गई है इसे अनेक सेगमेंट में बांटा गया है जैसे ग्रामीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य। इसी तरह से राज्य शासन को 2 वर्ष में मिली चुनौतियों और उनसे निपटने के किए गए प्रयासों के संबंध में भी प्रदर्शनी में विस्तार से बताया गया है। विशेष तौर पर कोविड प्रबंधन में सरकार ने कितने कारगर उपाय किए, यह इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी का अवलोकन श्रीमती तुलसी साहू एवं श्री अरुण सिसोदिया ने भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सामग्री की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं के साथ ही इनसे जुड़े हुए प्रकाशन किताबें तथा पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फि़ल्म भी दिखाई जा रही हैं।

भारत का रोमियो उड़ाएगा दुश्मनों के होश, भारतीय नौसेना में जल्द शामिल होंगे कई खूबियो वाले हेलीकॉप्टर
राजधानी में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप, सीएम साय ने बाइक चलाकर युवाओं को दिया सेफ ड्राइविंग का संदेश
रेशम कृषि मेला : डिप्टी सीएम साव बोले- रेशम उत्पादन में छत्तीसगढ़ को पहले पायदान पर लाना है
ओटीटी पर रिलीज हुआ रॉकेट्री का हिंदी संस्करण…
पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Garhbo Nava Chhattisgarh exhibits in the photo exhibition गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में…. जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी को देखने उमड़ रही भीड़
Next Article Tourism chariot and bike rally also concluded with congregation पर्यटन रथ और बाइक रैली का भी समागम के साथ हुआ समापन, सीएम बघेल ने कहा- नक्सली नहीं, अब समृद्ध किसान छत्तीसगढ़ की पहचान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?