ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओटीटी पर रिलीज हुआ रॉकेट्री का हिंदी संस्करण…
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
October 22, 2026
राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित
October 22, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक
October 22, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ओटीटी पर रिलीज हुआ रॉकेट्री का हिंदी संस्करण…

By @dmin Published July 29, 2022
Share
SHARE

बॉलवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म, ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन वर्ड-ऑफ-माउथ और सकारात्मक समीक्षा मिलने की वजह से फिल्म अंतत: बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब रही। फिल्म ने वल्र्ड वाइड 42.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब रिलीज के तकरीबन एक महीने बाद आर माधवन अभिनीत फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट के हिंदी संस्करण का डिजिटल प्रीमियर हो गया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आर माधवन द्वारा निर्मित, निर्देशित, लिखित और अभिनीत फिल्म के हिंदी संस्करण को भी तमिल, तेलुगू और मलयालम संस्करण की तरह ही अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किए जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन आखिरी मूवमेंट पर वूट सेलेक्ट ने बाजी मार ली और प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक के हिंदी संस्करण को स्ट्रीम करने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। यानी अब दर्शक अमेजन प्राइम पर तमिल, तेलुगू और मलयालम वर्जन देख सकते हैं। वहीं हिंदी संस्करण देखने के लिए वूट सेलेक्ट पर जा सकते हैं।

रॉकेट्री: द नंबी नारायणन के हिंदी वर्जन के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी देते हुए आर माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता लिखते हैं, अब इंतजार खत्म हुआ! देखिए 2022 की सबसे सेलिब्रेटेड मूवी! रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट अब वूट सेलेक्ट पर हिंदी में आ चुकी है। देखिए नंबी नारायणन की अनसुनी और अनोखी कहानी!

यह फिल्म, जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार हुए अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जहां इंटरवल से पहले नंबी नारायणन की उपलब्धियों और स्पेस विज्ञान में उनके योगदान को दर्शाया गया है। वहीं, इंटरवल के बाद उनके साथ हुए अत्याचार और अन्याय की लड़ाई को दिखाया गया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित

खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

@dmin July 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देवदास को देख एली ने किया था बॉलीवुड आने का फैसला, अब गुडबाय की कर रहीं तैयारी
Next Article टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई राधिका मदान की ‘किच्ची लिम्बु

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?