ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में…. जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी को देखने उमड़ रही भीड़
Share
Notification Show More
Latest News
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा
सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में…. जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी को देखने उमड़ रही भीड़

By @dmin Published December 17, 2020
Share
Garhbo Nava Chhattisgarh exhibits in the photo exhibition
Garhbo Nava Chhattisgarh exhibits in the photo exhibition
SHARE

रायपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ -बात है अभिमान के, छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के थीम पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में चार दिवसीय तथा जिला मुख्यालयों में दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक लोगों को सहजता से आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विगत दो वर्ष की विकास संबंधी उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री और साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है।
इस तारतम्य में आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद उद्यान परिसर में आयोजित छाया प्रदर्शनी का शुभारंभ कृषि मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया। इसी तरह दुर्ग संभाग के अंतर्गत सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ आज शाम भिलाई के विधायक तथा महापौर देवेन्द्र यादव ने किया। सरगुजा संभाग के अंतर्गत अम्बिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने किया। बस्तर सांसद दीपक बैज ने जगदलपुर शहर के मध्य स्थित सिरहसार भवन के सामने टाउन क्लब परिसर में और महापौर बिलासपुर रामशरण यादव ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के रिवर व्यू रोड में आयोजित चार दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इसी तरह उत्तर बस्तर (कांकेर) के कलेक्ट्रेट परिसर में संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी तथा धमतरी शहर के मध्य स्थित मकई गार्डन में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव और जिला मुख्यालय बीजापुर के मध्य स्थित सांस्कृतिक भवन में विधायक तथा उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम शाह मंडावी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जशपुर जिला मुख्यालय के बाजार डांड में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने किया। जिला मुख्यालय राजनांदगांव के कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने किया। जिला मुख्यालय बेमेतरा तथा नारायणपुर के कलेक्टोरेट परिसर में भी छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के दो वर्ष के उपलब्धियों, विकास कार्यो और योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, नवाचारी कार्यक्रमों, योजनाओं और शासन की लोक हितैषी नीतियों पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी को देखकर लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। छायाचित्र प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, ऐतिहासिक बूढ़ातालाब का निखरा स्वरूप, रायपुर शहर का विकास और सौंदर्यीकरण, बिजली बिल हाफ योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, वन आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, ग्रामीण विकास, दाई-दीदी क्लीनिक, सार्वभौम पीडीएस, गढ़ कलेवा योजना, पौनी पसारी योजना, साफ पेयजल की आपूर्ति हमारा लक्ष्य, पढ़ई तुंहर दुआर आदि योजनाओं से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

You Might Also Like

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार

@dmin December 17, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Two years of Chhattisgarh Government: District Congress honors the छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष: जिला कांग्रेस ने किया सरकार की योजना से लाभान्वित लोगों व वरिष्ठजनों का सम्मान
Next Article A glimpse of the development work seen in the exhibition at the Civic Center सिविक सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया शुभारंभ
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?