ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उर्वरक वितरण में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, महालक्ष्मी कृषि केंद्र का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

उर्वरक वितरण में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, महालक्ष्मी कृषि केंद्र का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

By Mohan Rao Published July 7, 2026
Share
SHARE

रायपुर। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। बेमेतरा जिले में उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम रनबोड़ स्थित मेसर्स महालक्ष्मी कृषि केंद्र का उर्वरक लाइसेंस 15 दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रतिष्ठान किसी भी प्रकार के उर्वरक का भंडारण, विक्रय या उर्वरक व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां नहीं कर सकेगा।

कृषि विभाग के अनुसार संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, डायवर्सन, अधिक कीमत पर बिक्री तथा नकली और अमानक उर्वरकों की रोकथाम के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जून को नवागढ़ विकासखंड के रनबोड़ स्थित महालक्ष्मी कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के कई प्रावधानों का उल्लंघन सामने आया।

जांच के दौरान कैश मेमो पर किसानों के हस्ताक्षर नहीं मिले। भंडारण एवं विक्रय पंजी का संधारण अपूर्ण पाया गया, निर्धारित प्रारूप में मासिक जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई थी तथा बिक्री स्थल पर उर्वरकों का स्टॉक और निर्धारित विक्रय दर भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में अन्य जिलों के किसानों को उर्वरक बेचे गए। इसके अलावा पीओएस सिस्टम में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध भौतिक स्टॉक में भी अंतर पाया गया।

इन अनियमितताओं पर प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था, लेकिन विभाग को दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद उर्वरक निरीक्षक एवं सह प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नवागढ़ की अनुशंसा पर प्राधिकृत अधिकारी एवं उप संचालक कृषि, बेमेतरा ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रतिष्ठान का उर्वरक प्राधिकार पत्र 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao July 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article म्यूल अकाउंट मामले में दुर्ग पुलिस की एक और कार्रवाई, अलग अलग प्रकरण में 10 आरोपी गिरफ्तार
Next Article अपना दल (एस) के 8वें ऑनलाइन सत्र में पेश किया गया 100 दिनों का रोडमैप, 19 जुलाई को भोपाल में होगी अगली अहम बैठक अपना दल (एस) के 8वें ऑनलाइन सत्र में पेश किया गया 100 दिनों का रोडमैप, 19 जुलाई को भोपाल में होगी अगली अहम बैठक
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?