ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल

By @dmin
Published: December 7, 2020
Share
गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल
गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के शकरपुर से सोमवार को गिरफ्तार हुए इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े पांच आतंकियों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इन्हें लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह एक बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे। ये सभी आईएसआई के संपर्क में थे।

पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को इन आतंकियों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी और आईएसआई पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। आईएसआई गैंगस्टर का इस्तेमाल कर रही है। ड्रग्स के पैसों का आतंकी साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा है। ये बड़े हमले करने की फिराक में थे। इनके पास से ड्रग्स और हथियार बरामद हुए हैं। इन्होंने बलविंदर संधू की हत्या की बात कबूली है।
स्पेशल सेल के डीसीपी ने कहा, ‘गैंगस्टर्स का इस्तेमाल टारगेट किलिंग के लिए किया जा रहा है। यह दो उद्देश्यों की पूर्ति करता है- सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करना और आतंकवाद के खिलाफ खड़े लोगों का मनोबल गिराना। पांच में से दो बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल थे। इनके नाम एक गुरजीत सिंह भूरा और सुखदीप है।
दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘आतंकियों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इन दोनों के खाड़ी देश में रहने वाले सुखमीत नाम के व्यक्ति और कुछ अन्य गैंगस्टर से संबंध हैं। ये गैंगस्टर हैं और इनका पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों से भी संबंध है।

Gangsters are being used for target killings. It serves 2 purposes – creating communal disharmony & demoralising people who stand against terrorism. 2 of the 5 people were involved in the murder of Balwinder Singh in Oct – one Gurjeet Singh Bhura & one Sukhdeep: DCP Special Cell https://t.co/GRuHbdDvR0 pic.twitter.com/N2IuvZQN4c

— ANI (@ANI) December 7, 2020

कुशवाहा ने कहा, ‘गिरफ्तार किए गए तीनों कश्मीरियों को हिज्बुल मुजाहिदीन का ओवर ग्राउंड वर्कर कहा जा सकता है। इन्होंने पाकिस्तान और पीओके में उनके समकक्षों का सेटअप किया हुआ है। आईएसआई दो आंदोलनों के बीच एक गोंद के रूप में काम करना चाहती है और दो आतंकवादी निष्कर्षों (टेरर फाइंडिंग) को जोडऩे की कोशिश कर रही है।
उन्होंने आगे कहा, ‘इस मामले के 2 घटक हैं। एक घटक कश्मीर का है, दूसरा पंजाब के गैंगस्टर्स का है। पंजाब के गैंगस्टर टारगेट किलिंग में शामिल हैं और कश्मीर के घटक ड्रग्स में शामिल हैं। वे ड्रग्स बेचते हैं और इसके साथ आतंकी वित्तपोषण में लिप्त हैं।
जब डीसीपी प्रमोद कुशवाहा से पूछा गया कि क्या इस मामले का दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है तो उन्होंने कहा कि इन पांचों आतंकियों का किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम : सरकारी मेडिकल कॉलेज सीनियर रेसीडेंट से लेकर प्राध्यापकों तक के वेतन बढ़े
स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल… कहा सरलता व सीखने की अद्भुत क्षमता के धनी थे वोरा जी
पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ के सम्मान समारोह में बोले सीएम बघेल: व्यापार और रोजगार बढ़ाने गांवों को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को बनाएं ट्रेडिंग सेंटर
बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर
सरकार का बड़ा फैसला, 800 से अधिक सरकारी वकील बर्खास्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: 19 corona patients died in last 24 hours आपदा को अवसर बना रहे रिश्वतखोर, केंद्र को कोविड-19 से संबंधित भ्रष्टाचार की 40,000 शिकायतें मिलीं
Next Article गगनयान पर भी पड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की मार, अभियान में हो सकती है देरी गगनयान पर भी पड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की मार, अभियान में हो सकती है देरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?