ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टी20 विश्व कप में आज होगा भारत-पाक का महामुकाबला, 596 दिन बाद होंगे आमने-सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSportsWorld

टी20 विश्व कप में आज होगा भारत-पाक का महामुकाबला, 596 दिन बाद होंगे आमने-सामने

By Mohan Rao
Published: June 9, 2024
Share
रोहित शर्मा व बाबर आजम
SHARE

न्यूयार्क (एजेंसी)। टी20 विश्व कप का 19वां मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। भारतीय टीम ने जहां अपना पिछला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता था, वहीं पाकिस्तान की टीम को पिछले मुकाबले में अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था। भारत और पाकिस्तान टी20 प्रारूप में 596 दिन बाद आमने-सामने होंगी।

टी-20 प्रारूप में दोनों टीमें आखिरी बार 23 अक्तूबर 2022 को भिड़ी थीं। टी20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद 2023 में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले, लेकिन तीनों वनडे प्रारूप के थे। दो बार भारत-पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2023 में आमने-सामने आईं, जबकि एक बार वनडे विश्व कप में आमना-सामना हुआ। भारत ने दो मैच जीते थे, जबकि एशिया कप का एक मैच बेनतीजा रहा था।

आंकडो में भारत मजबूत
भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। आठ बार भारत ने और तीन बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। 2007 में एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। यानी टीम इंडिया ने 12 में से कुल नौ जीत हासिल की है।

कब, कहां और किस समय देख सकेंगे मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर विभिन्न भाषाओं में किया जाएगा। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर फ्री में देखा जा सकता है।

सब-इंस्पेक्टर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, CBI के छापे में घर से 1.12 करोड़ रुपये कैश बरामद
टनकपुर में नो मैंस लैंड पर नेपाल की ओर से अतिक्रमण की कोशिश, गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला
दोस्त ने दोस्त को दिया दगा : कॉल करने के बहाने मोबाइल लिया और ट्रांसफर कर लिए ढाई लाख, चोरी पकड़ाई तो गया जेल
मार्च से नवंबर का सफर महज 15 मिनट बीता: काजोल
सतत विकास के लक्ष्य को पाने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ मॉडल कारगर: अमरजीत भगत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एंटी नक्सल ऑपरेशन : 2024 के शुरुआती 5 माह में 71 मुठभेड़, 123 नक्सली ढेर
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 236 # 09 June 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?