ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एंटी नक्सल ऑपरेशन : 2024 के शुरुआती 5 माह में 71 मुठभेड़, 123 नक्सली ढेर
Share
Notification Show More
Latest News
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

एंटी नक्सल ऑपरेशन : 2024 के शुरुआती 5 माह में 71 मुठभेड़, 123 नक्सली ढेर

By Mohan Rao Published June 9, 2024
Share
आईजी सुंदरराज पी
SHARE

हर मुठभेड़ में भारी पड़े जवान, आईजी सुंदरराज पी ने साझा की ताजा मुठभेड़ की जानकारी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लगातार सफलता मिल रही है। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के कारण नक्सली बैकफुट पर हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि साल 2024 पुलिस के लिए काफी अच्छा जा रहा है। शुरुआती इन पांच माह के अंतराल में पुलिस और नक्सलियों के बीच 71 बार मुठभेड़ हुआ। जिसमें पुलिस टीम हर बार नक्सलियों के ऊपर भारी पड़ी। पुलिस ने इन पांच माह में 123 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। जबकि 136 के लगभग हथियार जब्त हुए हैं। यही नहीं पांच माह में अब तक 399 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

इस संबंध में बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने शनिवार को पत्रवार्ता लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि छह जून को जिला नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बस्तर एवं कोन्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सली कैडर एवं पीएलजीए  कंपनी नंम्बर 6 के नक्सली कैडरों की सूचना पर टीम भेजी गई थी। सात जून की दोपहर भटबेड़ा- बट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा के जंगल में नक्सलियों द्वारा जवानों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी भी फायरिंग करने लगी, रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ दिन भर मुठभेड़ हुई। खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलों और पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग निकले।

4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव व हथियार बरामद
आईजी सुंदराज ने बताया कि फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों ने अपने-अपने दिये गये क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल से अलग-अलग स्थानो से कुल छह वर्दीधारी नक्सलियो का शव और शव के पास से 2 नग 303 रायफल, 1 मैग्जीन 4 राउण्ड चार्जर सहित 10 कुल 14,  1 नग 315 बोर रायफल, 1 नग बीजीएल लांचर, 3 नग 12 बोर रायफल तथा 10 नग बीजीएल सेल, 12 बोर का पोच 2 नग, तथा एसएलआर मैग्जीन 1 ,एसएलआर राउण्ड 2 नग,  जिंदा कुकर बम लगभग डेढ किलो वजनी 100 मीटर वायर सहित , 5 नग पिट्ठू बैग, मल्टीमीटर 1 नग, प्लास्टिक विस्फोटक एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली सामान बरामद किया।

यह नक्सली मारे गये, सभी पर लाखों का इनाम
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में मसिया उर्फ मेसिया मंडावी, जो थाना किस्टाराम के मरकागुड़ेम का रहने वाला था। 8 लाख का इनाम था। रमेश कोर्राम उर्फ बोंजा, जो तोयर थाना मारडूम हाल मंदोड़ा करलाभाट थाना छोटेडोंगर का रहने वाला था। जिसके ऊपर 8 लाख का इनाम था। सन्नी उर्फ सुंदरी, जो वट्टेकाल दक्षिण बस्तर का रहने वाला था। इसके ऊपर भी पुलिस ने 8 लाख का इनाम रखा था। सजन्ती पोयाम, निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, 8 लाख का इनाम था।  जयलाल सलाम उर्फ सैता, जो छोटे फरसगांव का रहने वाला था। सिर पर 5 लाख का इनाम था।  जननी उर्फ जन्नी जो आदेरबेड़ा के थाना ओरछा का रहने वाला था। एक लाख का इनाम था। वहीं मुठभेड़ में एएसआई कचरू राम कोर्राम, उम्र 45 साल, आरक्षक मंगलू राम कुमेटी उम्र 47 साल, आरक्षक भारत सिंह धरल घायल हो गए।

You Might Also Like

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल

Mohan Rao June 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking : तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें… इन रुटों पर प्रभावित होंगी
Next Article टी20 विश्व कप में आज होगा भारत-पाक का महामुकाबला, 596 दिन बाद होंगे आमने-सामने

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?