ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिले के नगरीय निकाय के अधिकारियों ने स्वास्थ्य शिविर स्थल का किया संयुक्त अवलोकन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिले के नगरीय निकाय के अधिकारियों ने स्वास्थ्य शिविर स्थल का किया संयुक्त अवलोकन

By @dmin
Published: December 4, 2020
Share
Officers of Women and Child Development Department and urban bodies of the district made joint observation of health camp site
Officers of Women and Child Development Department and urban bodies of the district made joint observation of health camp site
SHARE

भिलाई। गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयोजित हो रहे शिविर में बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए आज निगम सभागार में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बैठक ली। बैठक में महिला बाल विकास के अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक, जिले के नगरीय निकाय के आयुक्त एवं उनके प्रतिनिधि के रूप में अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त रघुवंशी ने बैठक में आंगनबाड़ी की वर्तमान स्थितियों की जानकारी ली, आंगनबाड़ी भवन, आंगनबाड़ी स्थल, भोजन व्यवस्था, कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण आहार एवं आंगनबाड़ी महिलाओं की पद स्वीकृति इत्यादि विषय को लेकर विस्तृत समीक्षा की। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जहां भवन नहीं है उनकी सूची तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अधूरे कार्यों की जानकारी भी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती, शिशुवती, कुपोषित बच्चों एवं अन्य बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे में गहन समीक्षा की गई।

दाई-दीदी क्लीनिक का संयुक्त अवलोकन
निगम सभागार में बैठक होने के बाद महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों ने रविदास नगर आंगनबाड़ी केंद्र के पास आज लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का संयुक्त अवलोकन किया। आयुक्त रघुवंशी ने पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी से कहा कि दाई-दीदी क्लीनिक में गर्भवती माताओं और कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ दिलाने उन्हें प्रेरित करें, नि:शुल्क दवाई का उन्हें लाभ दिलाएं और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मुख्यधारा से जोड़े।

दाई-दीदी क्लीनिक में सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को उत्तम सुविधा मुहैया कराने के लिए भिलाई निगम सतत प्रयासरत है। दाई-दीदी क्लिनिक में सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था की गई है! एक सिक्का मशीन में डालने पर सैनिटरी नैपकिन महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। दाई-दीदी क्लीनिक में अब तक 566 महिलाओं एवं अन्य ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। जिसमें से 233 का लैब टेस्ट और 506 मरीजों ने निशुल्क दवाई प्राप्त की हैद्ध संयुक्त अवलोकन के दौरान भिलाई 3 के निगमायुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल एवं महिला पर्यवेक्षक उषा सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ग्राम पिपलाकछार में शिविर आयोजित
नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 42 दिनों से थे एम्स में भर्ती… हार्ट अटैक से हुआ निधन
जिले की सड़क सुरक्षा समिति कर रही बेहतर कार्य: ब्लैक स्पॉट व ग्रे स्पॉट में दुर्घटनाओं में आई कमी, मृत्युदर भी घटा
नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी, एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार… लंबे समय से थे फरार
प्रदेश की पंचायतों ने फिर दिखाया दम, लगातार तीसरे साल 11 राष्ट्रीय पुरस्कार…. 5 ग्राम पंचायतें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Sugam Road Scheme started in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel launched भारत की टी-20 क्रिकेट में लगातार नौवीं जीत…. ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराया
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated herbal product center मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर्बल उत्पाद केन्द्र का किया लोकार्पण…. गढ़कलेवा में मुख्यमंत्री का गीत-संगीत के साथ स्वागत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?