ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Alert-Corona is Back: 56 हजार मामले सामने आए, लोगों से मास्क पहनने की अपील, भारत में मिले 312 लोग संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

Alert-Corona is Back: 56 हजार मामले सामने आए, लोगों से मास्क पहनने की अपील, भारत में मिले 312 लोग संक्रमित

By Om Prakash Verma
Published: December 16, 2023
Share
Alert-Corona is Back: 56 हजार मामले सामने आए, लोगों से मास्क पहनने की अपील, भारत में मिले 312 लोग संक्रमित
SHARE

सिंगापुर (एजेंसी)। कोरोना महामारी एक बार फिर डरा रही है। दरअसल सिंगापुर में कोरोना के मामले बढ़कर 56 हजार के पार चले गए हैं। बता दें कि यह आंकड़े बीते हफ्ते के हैं। उससे पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 32 हजार था। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते हफ्ते में देश में कोरोना के मामलों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 19 दिसंबर से रोजाना कोरोना अपडेट जारी करने का फैसला किया है।

लोगों को मास्क पहनने की सलाह
सिंगापुर की सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है। अगर लोग बीमार नहीं हैं तब भी उन्हें मास्क पहनने को कहा जा रहा है। खासकर बुजुर्ग लोगों के साथ रहने वाले लोगों को घर के अंदर भी मास्क पहनने को कहा गया है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जल्द ही सिंगापुर एक्सपो हॉल नंबर 10 में कोविड मरीजों के लिए बिस्तर लगा दिए जाएंगे। क्राफोर्ड अस्पताल में पहले से ही कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

कोरोना के इस वैरिएंट से संक्रमित हो रहे मरीज
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या रोजाना औसतन 225-350 है। वहीं संक्रमण के चलते आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों का रोजाना का औसत 4-9 है। बताया जा रहा है कि अधिकतर संक्रमित मरीज कोरोना के वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित हैं, जो कि बीए.2.86 से संबंधित है। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि यह वैरिएंट बहुत ज्यादा ट्रांसमिसिबल (एक मरीज से दूसरे में स्थानांतरित) नहीं है।

भारत में भी बढ़े कोरोना के मामले
भारत में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी चिंता जैसी कोई बात नहीं है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 312 नए मामले सामने आए, इनमें से 280 सिर्फ केरल के हैं। साथ ही जो मरीज संक्रमित मिले हैं, उनमें लक्षण भी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में 17605 कोरोना टेस्ट किए गए थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- अपने निजी खर्चे से यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों का खर्चा वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
जलाशय तो लबालब हो गए पर इन जिलों में औसत से कम बरसा पानी
महापौर देवेन्द्र यादव ने उद्योगपतियों की चर्चा, कहा- मूलभूत समस्याओं से जल्द मिलेगी निजात
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 229 नए मरीज, 4 लोगों की मौत….
आतंकी मंसूबे: सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पास आया रिकॉर्डेड कॉल, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कड़ी चावल खाने पहुंचे विधायक रिकेश ने बुजुर्ग दंपति को दिलाया मकान और दुकान, बोले- यही तो है पीएम मोदी की गारंटी
Next Article अयोध्या में 30 को पीएम मोदी, करेंगे एयरपोर्ट और वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के साथ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?