ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूर्या मॉल की पहल: अब लोगों को मॉल तक लाने पिकअप एवं ड्रॉप की सुविधा… पहले चरण में पुलगांव व रिसाली तक चलेगी बस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सूर्या मॉल की पहल: अब लोगों को मॉल तक लाने पिकअप एवं ड्रॉप की सुविधा… पहले चरण में पुलगांव व रिसाली तक चलेगी बस

By @dmin
Published: October 30, 2020
Share
Initiative of Surya Mall: Now the facility of pick-up and drop to bring people to the mall… in the first phase bus will run to Pulgaon and Risali
Initiative of Surya Mall: Now the facility of pick-up and drop to bring people to the mall… in the first phase bus will run to Pulgaon and Risali
SHARE

भिलाई। इस्पात नगरी के सबसे बड़े मॉल सूर्या ट्रेजर आईलैंड में लोगों को लाने ले जाने के लिए बस की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। मॉल प्रबंधन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को मॉल तक लाने के लिए इस सुविधा का आरंभ किया गया। शुक्रवार को मॉल प्रबंधन ने इस सेवा का शुभारंभ किया। पहले चरण में नि:शुल्क बस की सुविधा पुलगांव व रिसाली तक दी जा रही है। इस संबंध में आज मॉल प्रबंधंन द्वारा जानकारी दी गई है।
सूर्या ट्रेजर आईलैंड प्रबंधन की ओर से राजा तुली व विक्रांत जैन ने बताया कि कोरोना संकंट के कारण लोग घरों से निकलने में अब भी कतरा रहे हैं। जबकि मॉल में सभी स्टोर व सेवाएं धीरे धीरे शुरू की जा चुकी हैं। ब्रांडेड स्टोर में दीपावली ऑफर चल रहे हैं लेकिन लोगों की आमद कम है। मॉल प्रबंधन ने बताया कि लोगों को मॉल की ओर आकर्षित करने के लिए अब नि:शुल्क बस की सुविधा दी जा रही है। यह बस सेवा पुलगांव से सूर्या मॉल व रिसाली से सूर्या मॉल के फेरे लगाएगी। मॉल प्रबंधन का कहना है कि पहली बार किसी मॉल द्वारा नि:शुल्क बस सेवा शुरू की जा रही है। अभी दो रूट पर बस सेवा दी जा रही है भविष्य में अन्य क्षेत्रों के लिए भी नि:शुल्क बसे शुरू की जाएंगी।

रोजाना दोपहर 2 बजे से चलेगी बस

मॉल प्रबंधन ने बताया कि बस सेवा रोज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। 2 बजे दो बसें पुलगांव व रिसाली की ओर निकलेंगी। पुलगांव की बस दोपहर 3 बजे, शाम 5 व 7 बजे निकलेंगी। इसी प्रकार रिसाली की बसे भी निकलेंगी। रिसाली से निकलने वाली बस डीपरीएस चौक, मिराज सिनेमा, सेक्टर-10 काफी हाउस, रुआबांधा मंदिर, मिलन चौक हुडको, सेक्टर-8 मार्केट, वाईशेप ब्रिज, गुरुद्वारा चौक, अग्रसेन चौक व केपीएस चौक होते हुए मॉल पहुंचेगी। इसी प्रकार पुलगांव से बस महेश कॉलोनी, गंजपारा चौक, इंदिरा मार्केट, फरिस्ता कांपलेक्स, श्री शिवम मॉल, अग्रसेन चौक, मोहन नगर थाना, ग्रीन चौक, दुर्ग ओवर ब्रिज, सूर्या होटल, बोगदापुल, स्मृति नगर से सूर्या मॉल पहुंचेगी। मॉल प्रबंधन ने भरोसा जताया है कि इस सुविधा का लोग लाभ उठाएंगे और मॉल के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा।

भारत में कोरोना: नए केसों में कमी का सिलसिला जारी… मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता…. एक दिन में 2000 की हुई मौत
ड्रीम इलेवन काम दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण, परिजनों से मांगी 5 लाख की फिरौती, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
दो चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-देशद्रोह की सीमा तय करने का वक्त आया
गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम की दो टूक…. महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के मामलों में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MNREGA will be roof-top water harvesting in government buildings राज्योत्यव पर किसानों को तोहफा…. राज्य सरकार 1 नवंबर को करेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
Next Article In Chhattisgarh, roads and bridges have become increasingly profitable in the last two years छत्तीसगढ़ में पिछले दो साल में सड़कों और पुलों के काम आयी तेजी…. स्वीकृत हुए 13 हजार 230 करोड़ रुपए के 4050 कार्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?