ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: दिव्यांगों के साथ यह कैसी ड्रामेबाजी?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: दिव्यांगों के साथ यह कैसी ड्रामेबाजी?

By Om Prakash Verma
Published: July 17, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
धरना देना पीड़ितों का लोकतांत्रिक अधिकार है. पर पता नहीं क्यों, इन दिनों सरकार किसी भी जवाबदेही से ऊपर उठ जाना चाहती है. इधर बातें हो रही हैं कि कौन सा मुगल शासक कितना क्रूर था, किसने धार्मिक आधार पर करारोपण किया, किस ने कितने लोगों का मारा और उधर शासन की कुर्सियों पर बैठे लोग प्रतिदिन लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. एक नौकरी किसी का जीवन बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. खासकर तब जब वह दिव्यांग हो. एक अत्यन्त शर्मनाक आरोप का सामना फिलहाल सरकार कर रही है. दिव्यांगजनों के संगठनों का आरोप है कि कम से कम 148 लोग फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट के आधार पर विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं. दिव्यांग संगठन इन फर्जी दिव्यांगों को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर बुधवार को वे विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे. सभी दिव्यांग बस स्टैण्ड पर एकत्र हुए थे. पुलिस ने वहां से उन्हें उठाकर नया रायपुर स्थित तूता धरनास्थल पर छोड़ दिया. दरअसल, शब्द बदल देने से मानसिकता नहीं बदल जाती. दिव्यागों के साथ आज भी समाज का व्यवहार वही है जो विकलांगों के साथ रहा है. पर इस बार मामला अलग है. यह मामला एक तरफ जहां वास्तविक दिव्यांगों के अधिकारों के संरक्षण का है वहीं दूसरी तरफ यह शासकीय नौकरियों में भर्ती के मामले में भ्रष्टाचार का भी है. यह मामला अगर किसी राजनीतिक नेता ने उठाया होता तो वह विधानसभा से लेकर संसद तक के भीतर चिल्ला चिल्ला कर बोल रहा होता. यह अधिकार आम आदमी के पास नहीं है. वह तो केवल धरना दे सकता है. भूख हड़ताल कर सकता है. गांधी के शांतिपूर्ण आंदोलनों का देसी राज में क्या हश्र होता है, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है. किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता यदि आप तम्बू लगाकर दो चार महीना कहीं धूप-बारिश-ठंड में पड़े सड़ते रहो. एक दिन आप खुद ही थक हारकर झंडा डंडा समेटकर घर लौट जाओगे. कोई देखने या पूछने भी नहीं आएगा. इसलिए पीड़ितों को घेराव, रास्ता रोको, रेल रोको जैसे आंदोलन करने पड़ते हैं. इससे न्याय मिले न मिले, मामला एक बार को उछल तो जाता ही है. बुधवार को पुलिस जिस तरह का व्यवहार दिव्यांगजनों के साथ किया उससे और कुछ हो न हो, दिव्यांगों की एक मंशा तो पूरी हो ही गई. मामला उछल गया. तब जाकर लोगों को पता चला कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) से चयनित 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 2 सहकारिता निरीक्षक, 3 पशु चिकित्सक सहित कुल 148 अधिकारियों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है. इसी बहाने दिव्यांग संगठन ने बैकलॉग पदों दिव्यांगों की भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने, पेंशन की राशि को पांच हजार रुपए करने तथा बीपीएल की शर्त को शिथिल करने की भी मांग की है.

राजीव नगर में विधायक देवेन्द्र यादव ने किया भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित…
IND vs AUS 2nd T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी
अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई “छावा”… सीएम साय ने की घोषणा, बोले- यह फिल्म युवा वर्ग को करेगी प्रेरित
Breaking News : बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख को धमकाने वाला फैजान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
Big Breaking : दुर्ग से लड़की को जबरन अगुवा कर भिलाई के होटल में किया रेप, तेजाब से जलाने की भी दी धमकी… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान, धुर नक्सल क्षेत्र से निकलकर जवाहर नवोदय विद्यालय तक पूरा किया सफर
Next Article भारी बारिश से प्रभावित कोसानगर के 62 परिवारों को मिलेगी राहत राशि, प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?