ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजी स्कूलों में जल्द पहुंचेंगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक…. विधायक वोरा की पहल से दूर हुआ गतिरोध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निजी स्कूलों में जल्द पहुंचेंगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक…. विधायक वोरा की पहल से दूर हुआ गतिरोध

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
Free textbooks will arrive in private schools soon
Free textbooks will arrive in private schools soon
SHARE

दुर्ग (एजेंसी)। निजी स्कूलों में भी अब जल्द ही नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी दुर्ग विधायक अरुण वोरा के हस्तक्षेप के बाद पाठ्यपुस्तक निगम व निजी स्कूलों के बीच का गतिरोध दूर हो गया है। वोरा ने पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी से निजी विद्यालय संघ की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सभी स्कूलों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने निर्देश देने का अनुरोध किया है। वोरा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अब अस्थाई डिपो बना कर निजी स्कूलों तक पाठ्यपुस्तक पहुंचाई जाएंगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से स्कूल कालेजों का शिक्षण सत्र एवं छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। अप्रैल माह से शुरू होने वाले सत्र को अब तक प्रारंभ नहीं किया जा सका है व शासन के निर्देश पर ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से ही पाठ्यक्रम पूर्ण कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छात्रों को वितरण किए जाने वाली किताबें भी अब तक निजी विद्यालयों में पढऩे वाले छात्रों तक नहीं पहुंच पाई हैं। निजी विद्यालय संचालक संघ, दुर्ग जिला के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग जिले के निजी स्कूलों को वर्ष 2020-21 के लिए निशुल्क पुस्तकों का वितरण आज तक नहीं किया जा सका है।

संघ की ओर से 7 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद अब तक निजी स्कूलों को पुस्तकें प्रदान नहीं की गई। जिसके बाद संघ ने विधायक वोरा से गुहार लगाई जिसके पश्चात उन्होंने टीबीसी के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी से बात कर पुस्तकें जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शीघ्र बंटवाने का आग्रह किया। इसके पूर्व टीबीसी खुद पुस्तकों का वितरण करती थी किन्तु इस वर्ष कोविड की वजह से यह अब तक संभव नहीं हो पाया था। वोरा ने कहा है कि पुस्तकें न मिलने के कारण कारण छात्रों और अध्यापकों को अध्यापन कार्य में काफी परेशानी हो रही है।

दूरदर्शन की “चर्चा में” कार्यक्रम में बोले सीएम साय- सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम
CBSE का रिजल्ट का फॉर्मूला पूरी तरह निष्पक्ष और दुरुस्त: सुप्रीम कोर्ट
सीएम साय ने कहा- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़
तीसरे लहर से बचने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार जरूरी… एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर ने बताया कैसे कर सकते हैं बचाव
महिला आरक्षण बिल पर बोले सीएम बघेल- केन्द्र सरकार धाखेबाज, 2024 चुनाव में लागू होना चाहिए कानून
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘गुम है किसी के प्यार में’ : इस अंदाज में छोटे पर्दे पर डेब्यू करेंगी रेखा
Next Article अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?