ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने वर्चुअल बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों से की चर्चा…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिए कई अहम सुझाव…. प्रदेश में शनिवार व रविवार को रहे पूर्णत: लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सीएम बघेल ने वर्चुअल बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों से की चर्चा…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिए कई अहम सुझाव…. प्रदेश में शनिवार व रविवार को रहे पूर्णत: लॉकडाउन

By @dmin
Published: May 9, 2021
Share
Breakage of canals will lead to renovation
Breakage of canals will lead to renovation
SHARE

भिलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति, वैक्सीनेशन, कोरोना संदिग्धों की जांच व मरीजों को मिल रही सुविधाओं से लेकर जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। यही नहीं सीएम बघेल ने पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर सुझाव भी लिए। वर्चुअल बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू भी शामिल हुई। इस दौरान तुलसी साहू ने सीएम भूपेश बघेल से वर्चुअली चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए उनपर अमल करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश में शनिवार व रविवार को पूर्णत: लॉकडाउन किया जाए। शुक्रवार रात से सोमवार की सुबह तक इसका कड़ाई से पालन किया जाए। वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मुख्यमंत्री के ओएसडी राजेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित सभी जिले के जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी जुड़े रहे।
वर्चुअली चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष तुलसी साहू ने सर्वप्रथम भिलाई में स्थापित कंट्रोल रूम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में हमारे वालेंटियर द्वारा जरूरतमंदों को सूखा राशन दिया गया। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर उनके इलाज का प्रबंध कराया गया। बैठक में उन्होंने सीएम बघेल को वैक्सीनेशन में आ रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि तीन श्रेणियों में हो रहे वैक्सीनेशन के दौरान सेंटरों पर अत्याधिक भीड़ होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। इसे देखते हुए वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाने का निवेदन किया। श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि कोरोना काल में अधिवक्ता व पत्रकार बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने पत्रकारों व अधिवक्ताओं के लिए अलग से केन्द्र बनाकर वैक्सीनेशन कराने का निवेदन किया।
श्रीमती तुलसी साहू ने सीएम भूपेश बघेल से एल्डरमेन की निधि को जारी करने का निवेदन भी किया। साथ ही उन्होंने बैंकों के संबंध में कहा कि विशेष शर्तों के तहत खुलने से पेंशनधारियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। श्रीमती तुलसी ने बैंकों में पेंशनधारियों के भुगतान की व्यवस्था करने का निवेदन किया। उन्होंने चंदुलाल चन्द्राकर अस्पताल कचांदुर को कोरोना काल के बाद भी और सर्व सुविधाजनक कोविड अस्पताल व अन्य सुविधाओं के साथ चलाने का निवेदन किया ताकि भविष्य में ऐसी समस्या आने पर मरीजों का सुगमता से इलाज हो सके। श्रीमती तुलसी साहू ने मुख्यमंत्री बघेल से निजी अस्पतालों में निर्धारित दरों पर हो रही विसंगतियों को दूर करने का निवेदन किया। निजी अस्पतालों द्वारा शासन द्वारा तय दरों से अतिरिक्त राशि लिए जाने की शिकायतें मिल रही है इसे देखते हुए निजी अस्पतालों को मनमानी करने से रोकने के उपाय करने का निवेदन किया। बैठक के अंत में सीएम बघेल ने पदाधिकारियों को मेरा बूथ कोरोना मुक्त के नारे के साथ काम करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में 121 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
ग्रेनेड हमला: पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल, एक नागरिक की मौत, आतंकियों की तलाश शुरू
Gustakhi Maaf: नफरत की आंधी और प्यार पर पहरा
छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा
बलरामपुर में दिल दहला देने वाला मामला: परिजनों ने नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों को लेकर शासन का निर्देश…. 10 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध
Next Article पुंछ में सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन में बड़ा आतंकी हमला किया नाकाम, 19 ग्रेनेड किए बरामद पुंछ में सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन में बड़ा आतंकी हमला किया नाकाम, 19 ग्रेनेड किए बरामद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?