ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breking:_भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, सामान जब्त कर लगाया लाखों का जुर्माना, जाने क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big Breking:_भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, सामान जब्त कर लगाया लाखों का जुर्माना, जाने क्या है मामला

By @dmin
Published: September 5, 2022
Share
Big Breking:_भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, सामान जब्त कर लगाया लाखों का जुर्माना, जाने क्या है मामला
Big Breking:_भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, सामान जब्त कर लगाया लाखों का जुर्माना, जाने क्या है मामला
SHARE

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का मिला जखीरा, निगम ने जब्त कर लगाया लाखों का जुर्माना, अगली बार मिली तो दुकान सील करने की हो सकती है कार्रवाई
भिलाई निगम ने 222 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक किया जब्त, दिनभर कई स्थानों पर चली छापेमारी की कार्रवाई, प्रतिबंधित प्लास्टिक जहां मिला जब्त करते हुए लगाया जुर्माना
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज प्रतिबंधित प्लास्टिक पर शहर के कई स्थानों पर छापे मार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कई किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किए गए तथा इसका बड़े पैमाने पर विक्रय करने वालों पर लाखों का जुर्माना लगाया गया। आज की कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर बहुत अहम रही और बहुत महत्वपूर्ण कार्रवाई भिलाई निगम ने की है। भिलाई निगम ने आज चार स्थानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जब्ती तथा जुर्माना लगाया।

नेहरू नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर जलधारा से भिलाई निगम ने 178 बोरी पानी पाउच जब्ती करते हुए 15000 रुपए जुर्माना, अमित प्लास्टिक से 100 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना, सुपेला मल्लाह पारा लक्ष्मण केसरवानी से 120 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती करते हुए 10000 रुपए का जुर्माना तथा पांडे प्लास्टिक से 2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्ती करते हुए 5000 रुपए का जुर्माना वसूला किया।

इस प्रकार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज 1 लाख 30000 रुपए जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही के साथ ही भिलाई निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त भी किया है। दरअसल अमित प्लास्टिक को कई बार प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी है, होलसेलर के रूप में इसके दुकान की गिनती आती है जिसको लेकर निगम काफी दिनों से दुकानदार को समझाइस दे रहा था परंतु नहीं मानने के कारण आज अचानक कार्रवाई की गई और लाखो का बड़ा जुर्माना इनसे वसूल किया गया। इसके अलावा निगम की टीम ने घूम-घूम कर शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर दुकानों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कुछ दिन पूर्व ही अधिकारियों की बैठक लेकर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने इस पर प्लास्टिक के निर्माता की पहचान कर सूचीबद्ध करने कहा था।

इसी तारतम्य में भिलाई निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक पर सख्ती से कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है। आज की कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर खास रही क्योंकि बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई हुई है। आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई भिलाई निगम करता रहेगा। शहर से प्रतिबंधित प्लास्टिक को समाप्त करने शहरवासियों से भी अपील है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर आज की महत्वपूर्ण कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर एवं स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी की अहम भूमिका रही।

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश
दुर्ग में युवक पर धारदार हथियार से हमला, 24 घंटे में पुलिस ने पकड़े 9 आरोपी… एक नाबालिग भी शामिल
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 780 में से 725 सांसदों ने डाला वोट
छत्तीसगढ़ के राजनीतिक अखाड़े में आप की एंट्री, केजरीवाल ने किया विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान
फिर कर सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक, बढ़ती आतंकी हत्याओं पर अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क को चेताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीएवी स्कूल में मना शिक्षक दिवस: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलने का ले संकल्प-प्रियंका डीएवी स्कूल में मना शिक्षक दिवस: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलने का ले संकल्प-प्रियंका
Next Article शिक्षक दिवस का बहिष्कार, शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन ने किया प्रदर्शन Video: शिक्षक दिवस का बहिष्कार, शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन ने किया प्रदर्शन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?