ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मुजरा तो सभी कर रहे हैं
Share
Notification Show More
Latest News
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर 12 और 13 नवंबर को होगी राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता
October 18, 2026
shreekanchanpath 06 # 18 October 2026
October 18, 2026
छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर
October 18, 2026
नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मुजरा तो सभी कर रहे हैं

By Om Prakash Verma Published May 28, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
मुजरा के शाब्दिक अर्थ पर न जाएं तो यह रईसों के मनोरंजन का साधन है। 77 साल के भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि अब नेता काम की बातें कम और मन की बातें ज्यादा करते हैं। चतुर सुजान लोग इसमें फिकरेबाजी करते हैं और शेष सभी मंदबुद्धि नेता इसके जाल में उलझ जाते हैं। वो भी काम की बात छोड़कर फालतू की बातों में लग जाते हैं। लोकतंत्र आठ-आठ आंसू रोता है। देखा जाए तो चुनावी दौर में सभी दलों के नेता मुजरा कर रहे हैं। वो जनता को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। भोली-भाली जनता झलक देख-देख कर पागल हो रही है। उस बेचारे को क्या पता कि इस मुजरे में उसकी भूमिका केवल दर्शक की है। दरअसल, इसकी शुरुआत खुद भाजपा ने की है। उसके आईटी सेल ने राहुल गांधी का खूब मजाक उड़ाया है। राहुल की हर बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर भाजपा ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। ऐसा इतनी बार किया गया है कि लोगों को अब केवल मजाक ही याद रह गया है। अब यही तीर भाला बनकर भाजपा की तरफ लौटने लगी है। उसके एक-एक नेता के बयान पर कांग्रेस समेत दीगर विपक्षी दलों के आईटी सेल घात लगाए बैठे हैं। ऐसे में चतुर नेता नाप-तौल कर बोल रहे हैं। जान बूझकर वो ऐसे बोल बोल रहे हैं जिसपर प्रतिक्रिया किये बिना विपक्ष रह ही नहीं सकता। इस चक्कर में वह काम की बात भूल जाता है। वो भूल जाते हैं कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम केवल सत्ता की बातों को काटना नहीं है। लोकतंत्र तभी ताकतवर हो सकता है जब विपक्ष जनता के मुद्दों को लेकर ठोस काम करे। इससे सत्ता पर काम का दबाव बना रहता है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए मतदान हो चुके हैं। विधानसभा के चुनाव भी पिछले साल ही निपट चुके थे। अब यहां चुनावी बयानबाजी का कोई अर्थ नहीं। हार-जीत की अटकलबाजी में रस लेने वालों को भी यह समझना होगा कि जो भी होना है वह 4 जून को सबके सामने होगा। कांग्रेस पर यहां विपक्ष की बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस को यह समझना होगा कि चुनाव के बाद एक दल सत्तारूढ़ होकर शासक बन जाता है। इससे पाराजित दल स्वयमेव जनता के साथ खड़ा हो जाता है। जनता के साथ खड़ा होने का एक अर्थ सड़क की राजनीति करना भी है। थोड़े ही दिनों में नया शिक्षण सत्र शुरू होने वाला है। एक आदेश है कि इसी सत्र से नई शिक्षा नीति को लागू किया जाना है। इसी आदेश का एक हिस्सा कहता है कि यूजी में चार वर्षीय पाठ्यक्रम भी इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे। इसकी कितनी तैयारी हुई, छात्रों के भविष्य और शिक्षा के खर्च पर कैसा और कितना प्रभाव पड़ेगा इसपर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। इससे छात्र-संगठनों को एक्टिवेट करने का भी मौका मिलेगा। युवा वोटर राजनीति को करीब से समझ पाएंगे।

You Might Also Like

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

जनजातीय गौरव दिवस पर 12 और 13 नवंबर को होगी राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Om Prakash Verma May 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानसून जल्द पहुंचेगा केरल, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इस साल जमकर बरसेंगे बदरा मानसून जल्द पहुंचेगा केरल, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इस साल जमकर बरसेंगे बदरा
Next Article लापरवाही: बेबी केयर अग्निकांड के बाद जांच में खुलासा, 900 अस्पतालों ने नहीं लिया फायर एनओसी लापरवाही: बेबी केयर अग्निकांड के बाद जांच में खुलासा, 900 अस्पतालों ने नहीं लिया फायर एनओसी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?