भिलाई। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। बढ़ते मरीजों के साथ तेजी से रिकवरी रेट गिर रहा है। प्रदेश में जिस तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं उस तेजी से रिकवरी न होने के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट जारी की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2227 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार के पार चला गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 1345 लोग डिस्चार्ज हुए हैं इसके बाद भी एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 55680 है। इनमें से अब तक 25283 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 29332 मरीजों का उपचार जारी है। पिछले 24 घंटों में 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 493 तक पहुंच गया है।
जिले वार मिले नए कोरोना मरीजों में जिला रायपुर से 672, राजनांदगांव से 207, दुर्ग 190, बिलासपुर से 130, जांजगीर से 129, रायगढ़ से 114, महासमुंद से 75, दंतेवाड़ा से 68, सूरजपुर से 52, कोरिया से 48, सुकमा से 46, कवर्धा से 42, बलरामपुर व कोंडागांव से 40-40, बालोद से 39, सरगुजा से 38, धमतरी से 37, बलौदाबाजार से 36, कोरबा से 34, बेमेतरा से 30, बस्तर से 29, मुंगेली व बीजापुर से 28-28, नारायणपुर से 22, गरियाबंद व कांकेर से 18-18, पेंड्रा व जशपुर से 8-8, और अन्य राज्य से 1 मरीज की पुष्टि हुई है।




