ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टू फ्रंट मुकाबले के लिए तैयार भारत? पाकिस्तान से लगती सीमा पर तेजस तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टू फ्रंट मुकाबले के लिए तैयार भारत? पाकिस्तान से लगती सीमा पर तेजस तैनात

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
वायुसेना प्रमुख ने तेजस में भरी उड़ान, स्क्वाड्रन 'फ्लाइंग बुलेट' वायुसेना में शामिल
वायुसेना प्रमुख ने तेजस में भरी उड़ान, स्क्वाड्रन 'फ्लाइंग बुलेट' वायुसेना में शामिल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन में कई महीनों से तनातनी की स्थिति बनी हुई है। भारत ने सीमा पर सैन्य ताकत पहले की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ा रखी है। इस बीच, भारतीय वायु सेना (IAF) ने पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस को तैनात किया।
सरकारी सूत्रों ने बताया, ‘एलसीए तेजस को भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है। सूत्रों ने कहा कि दक्षिणी वायु कमान के तहत सुलूर से बाहर स्थित पहला एलसीए तेजस स्क्वाड्रन, 45 स्क्वाड्रन (फ्लाइंग डैगर्स) को एक ऑपरेशनल भूमिका में तैनात किया गया।
स्वदेशी तेजस विमान की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान प्रशंसा की गई थी। उन्होंने कहा था कि एलसीए मार्क1ए संस्करण को खरीदने का सौदा जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
जहां विमानों का पहला स्क्वाड्रन शुरुआती ऑपरेशनल क्लीयरेंस संस्करण का है, वहीं दूसरा 18 स्क्वाड्रन ‘फ्लाइंग बुलेट्स अंतिम ऑपरेशनल क्लीयरेंस संस्करण का है। इसका संचालन 27 मई को सुलूर एयरबेस पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने किया था।
भारतीय वायु सेना और रक्षा मंत्रालय के इस वर्ष के अंत तक 83 Mark1A विमानों के लिए सौदे को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। सीमाओं पर चीनी आक्रमण के मद्देनजर, भारतीय वायु सेना ने अपने लड़ाकू विमान चीन और पाकिस्तान दोनों सीमाओं पर तैनात किए हैं। फॉरवर्ड एयरबेसों को पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों पर स्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। हाल ही में, यहां से भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने दिन और रात दोनों समय में उड़ान भी भरी थी।

एनआईटी रायपुर के प्रतिनिधियों का दल दिल्ली रवाना, ‘युवा संगम क्रॉस-कल्चरल कार्यक्रम’ में करेंगे लोक नृत्य का प्रदर्शन
CG Breaking : 40 फीट ऊंची टंकी पर शर्ट का फंदा बनाकर झूल गया युवक, मचा हड़कंप
कल से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को मिलेगी नई पहचान, 29वें जिले के रूप में सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले को दी 792 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. 94 कार्यों का किया भूमिपूजन और 102 कार्यों का लोकार्पण
ताम्रध्वज साहू ने एआईसीसी के राष्ट्रीय ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The corporation has put the strength to control dengue amid corona infection… .. house-to-house survey is being done कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू नियंत्रण के लिए निगम ने झोंकी ताकत….. घर-घर किया जा रहा है सर्वे
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी पीएम मोदी ने की मॉनसून के मौसम में सतर्क रहने की अपील, कहा- सुरक्षित रहिए, खुश रहिए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?