ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg News : प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर का निर्देश- प्राइवेट अस्पतालों में बिल काउंटर पर चस्पा होगा हेल्पलाइन नंबर 104
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg News : प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर का निर्देश- प्राइवेट अस्पतालों में बिल काउंटर पर चस्पा होगा हेल्पलाइन नंबर 104

By Mohan Rao
Published: January 9, 2023
Share
प्रभारी मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
SHARE

दुर्ग। निजी अस्पतालों को अपने बिल काउंटर पर जिला प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर 104 चस्पा करना होगा। किसी मरीज अथवा परिजन को यदि लगता है कि उसके पास डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का कार्ड है और इसके अलावा भी उससे राशि जा रही है तो मरीज अथवा परिजन इसकी शिकायत कर सकेंगे। यह निर्देश प्रभारी मंत्री मो अकबर  ने समीक्षा बैठक में दिये।

प्रभारी मंत्री मो ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने इसके क्रियान्वयन पर खुशी जताई और कहा कि लोगों को कम अंतराल में इसका लाभ मिल जाए, इसके लिए दो या तीन वार्डों के कंजक्शन (मिलन बिन्दु) पर यूनिट लगाये जाएं। इसके लिए कार्यक्रम शेड्यूल कर भेजने के निर्देश उन्होंने दिये। बैठक में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे भी मौजूद थे।

इस मौके पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि सभी योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन जिले में हो रहा है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग होती रहे। बैठक में विधायक श्री अरुण वोरा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर में शासन द्वारा भव्य अधोसंरचनाएं तैयार की जा रही हैं। इनका निर्माण जितनी तेजी से होगा, उतना ही जल्द इसका लाभ लोगों को मिल पाएगा।

बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने विस्तार से जिले में हो रही विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार इन योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग हो रही है और इसके अच्छे जमीनी नतीजे मिल रहे हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, भिलाई चरौदा महापौर श्री निर्मल कोसरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही एसपी डा. अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, डीएफओ श्री शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक तालाब जमीन पर लें निर्णय
बैठक में प्रमुखता से शहरी क्षेत्रों में आबादी पट्टे का विषय जनप्रतिनिधियों ने रखा। भिलाई-चरौदा में आबादी पट्टे की भूमि, अहिवारा में बीएसपी की जमीन पर बसाहट सहित अन्य विषयों पर प्रभारी मंत्री ने अपनी बात रखी और इस संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जनप्रतिनिधियों ने तालाब के किनारे बसे लोगों के लिए पट्टे के बारे में विषय रखा। मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पटवारी रिकार्ड में पानी के नीचे वाली भूमि और पार में पट्टा नहीं दिया जा सकता। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की पूरी गाइडलाइन का अध्ययन कर लें। इस मामले में एसडीएम परीक्षण करा लें और जहां नियमों का उल्लंघन नहीं होता हो, वैसी भूमि में पट्टा देने पर विचार किया जा सकता है।

औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों द्वारा 33 प्रतिशत भूमि में पौधे लगाना आवश्यक
बैठक में रसमड़ा क्षेत्र में पौधरोपण का विषय भी जनप्रतिनिधियों ने रखा। प्रभारी मंत्री ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में स्थल परीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि पौधरोपण नहीं हुआ है तो उद्योगों को इसे कराना होगा। अन्यथा की स्थिति में उद्योगों पर कार्रवाई की जाएगी।

योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी
बैठक में मंत्री ने सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और इनके क्रियान्वयन पर संतोष जताया। राजीव युवा मितान क्लब की गतिविधियों की उन्होंने जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि ऐसे 610 क्लब गठित हो चुके हैं और सभी को धनराशि जारी कर दी गई है और इसका उपयोगिता प्रमाणपत्र भी जारी हो चुका है। कलेक्टर ने बताया कि रीपा योजना पर तेजी से काम हो रहा है। 80 हजार क्विंटल पैरादान हो चुका है। जिले में नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर तेजी से काम हो रहा है।

मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी वकीलों का सम्मान, 7 जनवरी को दिया जाएगा अटल अवार्ड
सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
शब-ए-बराअत आज, कमेटी की ओर से कब्रों पर फूल पेश करने शुरू की तैयारियां
सेना ने कहा: घाटी में अभी करीब 200 आतंकी, साल के अंत तक कम कर देंगे संख्या
विदेशों से आयात होगी ऑक्सीजन, कमी पूरी करने के लिए पीएम केयर्स फंड से अस्पतालों में लगेंगे प्लांट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 65 साल की आशो बाई 1 घंटे 31 मिनट से अधिक समय तक खेलती रही फुगड़ी, दिखाई गजब की फूर्ती
Next Article भूतबाधा दूर करने तांत्रिक को दिए पैसे, काम नहीं बना तो कर दी हत्या… हैरान कर देगी आरोपियों के पकड़े जाने की वजह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?