ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत-नेपाल में तल्खी के बीच हाई लेवल मीटिंग, विकास संबंधी परियोजनाओं पर हुई बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत-नेपाल में तल्खी के बीच हाई लेवल मीटिंग, विकास संबंधी परियोजनाओं पर हुई बात

By @dmin
Published: August 17, 2020
Share
भारत-नेपाल में तल्खी के बीच हाई लेवल मीटिंग, विकास संबंधी परियोजनाओं पर हुई बात
भारत-नेपाल में तल्खी के बीच हाई लेवल मीटिंग, विकास संबंधी परियोजनाओं पर हुई बात
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और नेपाल में तल्खी के बीच दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों ने सोमवार को डिजिटल बैठक कर भारत की मदद से नेपाल में चल रही विकास संबंधी विभिन्न परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी थी, जिसके बाद यह बैठक हुई है। नेपाल ने मई में नया राजनीतिक मानचित्र जारी करने से भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में तल्खी आने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च-स्तरीय वार्ता है।
नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, नेपाली विदेश सचिव शंकर दास बैरागी और नेपाल में भारतीय राजदूत विजय मोहन क्वात्रा ने इस समीक्षा बैठक में अपने-अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते डिजिटल माध्यम से हुई इस बैठक में नेपाल में भारत की मदद से चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आठ मई को उत्तराखंड के धारचुला को लिपुलेख दर्रे से जोडऩे वाली सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 80 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। नेपाल ने इसका विरोध करते हुए दावा किया कि यह सड़क उसके क्षेत्र से होकर गुजरती है।
इसके कुछ समय बाद नेपाल ने नया राजनीतिक नक्शा जारी किया, जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को उसके क्षेत्र में दिखाया गया है। जून में नेपाल की संसद ने देश के नए राजनीतिक मानचित्र को मंजूरी दे दी, जिसपर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, 8 विधेयक होंगे पेश; हंगामे के आसार
अमित जोश के एनकाउंटर पर व्यापारियों ने जताई खुशी, भिलाई चेंबर की टीम ने एसपी जितेन्द्र शुक्ला को दी बधाई
शराब के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचा बदमाश, सीसी टीवी में कैद हुई हरकत…. 24 घंटे में पकड़ाया  
मदर्स मार्केट में महिला दिवस : विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने किया महिलाओं का सम्मान
महा विकास अघाड़ी में फूट!: कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जदयू से निष्कासित श्याम रजक राजद में हुए शामिल, नीतीश कुमार पर साधा निशाना जदयू से निष्कासित श्याम रजक राजद में हुए शामिल, नीतीश कुमार पर साधा निशाना
Next Article MoU signed for first unit of defense category industry in Chhattisgarh ……. This unit will be set up in Birebhanth of Durg district छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली इकाई के लिए हुआ एमओयू……. दुर्ग जिले के बिरेभांठ में स्थापित होगी यह इकाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?