ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विद्या बालन से लेकर शाहरुख खान तक, फिल्मों से पहले टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं ये कलाकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

विद्या बालन से लेकर शाहरुख खान तक, फिल्मों से पहले टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं ये कलाकार

By @dmin
Published: February 24, 2022
Share
SHARE

मनोरंजन जगत में कई कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने छोटे मंच से अपनी शुरुआत की और आज बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा बन चुके हैं। रंगमंच से लेकर छोटे पर्दे और फिर बड़े पर्दे तक का सफर तय करके कामयाबी के शिखर तक पहुंचने वाले ऐसे ही कई कलाकारों की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री ने कई मुकाम हासिल किए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन कलाकारों की वजह से ही इंडस्ट्री का वजूद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए की थी, लेकिन उनकी इस शुरुआत के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही चमकते सितारों के बारे में जिन्होंने तय किया छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर।
शाहरुख खान:- बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शामिल शाहरुख खान फिल्मों से पहले सर्कस और फौजी जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

इरफान खान:- बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक अभिनेता इरफान खान आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी लाजवाब अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगे। इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने से पहले इरफान खान चंद्रकांता जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।

मंदिरा बेदी:- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे समेत कई बॉलीवुड फिल्म नजर आ चुकीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी भी छोटे पर्दे के सीरियल शांति में काम कर चुकी हैं।

विद्या बालन:- फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल विद्या बालन भी छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ज़ी टीवी के मशहूर टीवी शो हम पांच में नजर आ चुकी हैं।

यामी गौतम:- विक्की डोनर और उरी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल से ही थी। यामी टीवी के चर्चित सीरियल चांद के पार चलो और ये प्यार ना होगा कम में काम कर चुकी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत:- अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी जी टीवी के मशहूर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से शोहरत हासिल की थी। छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद उन्होंने फिल्मों में भी काफी शोहरत हासिल की।

इलेक्ट्रिक मसल्स स्टिमुलेशन: ये है इस वर्कआउट की महत्वपूर्ण बातें…
राजिम माघी पुन्नी मेला: भगवान श्रीराजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन
कल से थम जाएगा मानसून : झमाझम बारिश से सुबह की शुरुआत, 7 जिलो में यलो अलर्ट… जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
खट्टे-मीठे और पोषण से भरपूर है बेर, जानिए इसके फायदे और उपयोग…
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज व राहत देने विधायक वोरा ने कहा- जीवनदीप की राशि से बढ़ाए कोविड ईलाज के संसाधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंकिता लोखंडे ने स्मार्ट जोड़ी में की पति विक्की जैन की तारीफ…
Next Article फिल्म विक्रम वेधा से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक आया सामने

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?