ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले नाली में या सड़क किनारे फेंकते थे गोबर, अब हर दिन बेचकर कमा रहे रुपए, गोधन न्याय योजना में तेजी से बढ़ी शहरी हितग्राहियों की संख्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

पहले नाली में या सड़क किनारे फेंकते थे गोबर, अब हर दिन बेचकर कमा रहे रुपए, गोधन न्याय योजना में तेजी से बढ़ी शहरी हितग्राहियों की संख्या

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
Previously, cow dung was thrown in the drain or on the roadside
Previously, cow dung was thrown in the drain or on the roadside
SHARE

भिलाई। प्रदेश में गोधन न्याय योजना का असर दिखने लगा है। पहले जहां लोग गोबर को सड़कों व नाली में बहा देते थे वहीं इसका संग्रह कर बेचने लगे हैं। इसका उद्हारण इन दिनों भिलाई नगर के शहरी गोठान में देखने को मिल रहा है। यहां रोजना गोबर बेचने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भिलाई के शहरी गौठान में हर दिन हितग्राही लगभग सात हजार किलोग्राम के आसपास गोबर का विक्रय कर रहे हैं। अब तक लगभग 95 हजार किलोग्राम गोबर का विक्रय हो चुका है। यहां स्वसहायता समूहों की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट बनाने में जुट गई हैं। गोबर की तेजी से आ रही आवक को देखते हुए वर्मी टैंक बनाने की कार्यवाही भी तेजी से की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने सभी जोन कमिश्नरों को हर दिन गोबर खरीदी और इसके पेमेंट की स्थिति की नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गोठान में उन्होंने वर्मी टैंक बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश भी जोन कमिश्नरों को दिए हैं ताकि गोबर की आवक के मुताबिक वर्मी टैंक तैयार रहें। यहां कार्य कर रही आर्य समूह की सुशीला जंघेल ने बताया कि जिस प्रकार से गोबर की तेजी से आवक हो रही है, उससे बड़े पैमाने पर वर्मी कंपोस्ट के लिए कच्चा माल तैयार हो रहा है। हम लोग इसे प्रोसेस करने में लगे हैं। सुशीला ने बताया कि गोधन न्याय योजना में तेजी से भुगतान होने का बड़ा सकारात्मक असर दिखा है। पशुपालकों के लिए सरकार की यह योजना आर्थिक अवसर लेकर आई है। इससे लोग पशुधन को सहेजेंगे भी और पशुपालन को बढ़ावा भी मिलेगा। सरकार का यह कदम डेयरी इंडस्ट्री के लिए भी बहुत अच्छा होगा।

रोहित बेच रहे रोजना 300 किलो गोबर

भिलाई के कोसा नाला के पशुपालक रोहित यादव के पास सोलह गायें हैं। हर दिन इनसे लगभग दो सौ से तीन सौ किलोग्राम गोबर होता है। इसका डिस्पोजल रोहित के लिए पहले बड़ी समस्या थी। गोधन न्याय योजना से यह समस्या तो दूर हो गई, उन्हें इसकी अच्छी खासी कीमत मिलने लगी है। हर दिन वे पांच सौ से छह सौ रुपए का गोबर बेच रहे हैं। 31 जुलाई को जब भुगतान हुआ तो रोहित के खाते में लगभग तीन हजार रुपए की राशि आई। रोहित ने बताया कि मेरे पास गोबर रखने के लिए जगह नहीं है। इसलिए हर दिन गौठान में आकर गोबर बेच देता हूं। शहरी क्षेत्रों में गोबर का डिस्पोजल बड़ी समस्या है। अब यह योजना शुरू हो गई है तो मुझे इसके पैसे भी मिल रहे हैं। रोहित ने अपना गोबर जोन 4 स्थित शहरी गौठान में बेचा है। भिलाई के जोन 4 में स्थित शहरी गौठान की तरह ही अन्य खरीदी केंद्रों में भी रोहित की तरह अनेक हितग्राही 31 जुलाई को पहली खरीदी का भुगतान ले चुके हैं। 20 अगस्त को आगामी भुगतान की तिथि निर्धारित की गई है।

महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का प्रदर्शन…. 14 जुलाई को सेक्टर-1 से सेक्टर-9 तक निकलेगी साइकिल रैली
हड़ताल के खेल ने रोका बजट, किसी तरह निपटाया उद्घाटन समारोह
Breaking News: परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर ने लगाया डीजे व साउंड सिस्टम पर बैन, 30 जून तक रहेगा प्रतिबंध
ओडिशा गया था परिवार, इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी, लाखों के जेवर व नगदी पार
महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आडिय़ो… गली मोहल्लों में बजा लाउडस्पीकर… लोगों को सुनाई मोदी सरकार के महंगाई की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झारखंड के शिक्षा मंत्री ने ग्यारहवीं क्लास में लिया एडमिशन, 53 साल की उम्र में फिर शुरू करेंगे पढ़ाई झारखंड के शिक्षा मंत्री ने ग्यारहवीं क्लास में लिया एडमिशन, 53 साल की उम्र में फिर शुरू करेंगे पढ़ाई
Next Article श्रीकंचनपथ 294 # 10 August 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?