ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण

By @dmin
Published: June 18, 2020
Share
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
SHARE

नई दिल्ली(एजेंसी)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रोजगार अभियान की पहली प्राथमिकता अपने संबंधित जिलों में लौटे मजदूरों की तत्काल जरूरत को पूरा करना और उन्हें जल्द-जल्द आजीविका का साधन मुहैया कराना है।

Contents
  • वित्त मंत्री की प्रेस वार्ता की प्रमुख बातें…
  • भारत-चीन व्यापार पर सवाल को लेकर साधी चुप्पी

वित्त मंत्री ने कहा कि देश भर के श्रमिक लॉकडाउन शुरू होने के बाद अपने गांव वापस जाना चाहते थे और केंद्र व राज्य सरकारों ने इसकी व्यवस्था की। हमने पाया है कि लॉकडाउन के दौरान घर वापस लौटने वाले श्रमिक मुख्यत: छह राज्यों के 116 जिलों से थे। इन राज्यों में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा और राजस्थान हैं।
सीतारमण ने कहा कि 125 दिन के अंदर इन 116 जिलों के लिए सरकार की करीब 25 योजनाओं को गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत लाएगी। उन्होंने कहा कि इन 125 दिनों में हम हर योजना को उसके उच्चतम स्तर पर लेकर जाएंगे। यह अभियान ग्रामीण भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।  
प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, खान, पेयजल और स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क, दूरसंचार और कृषि का एक सामूहिक प्रयास होगा।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि वापस लौटे श्रमिकों का उपयोग करते हुए इन 25 अलग-अलग कामों के अंदर जो भी लक्ष्य हासिल करना है उसे हासिल किया जाएगा। इन 25 योजनाओं को मिलाकर जो पैसा आवंटित किया गया वो करीब 50,000 करोड़ है।

#GaribKalyanRozgarYojana with an outlay of Rs 50,000 Crores will cover 116 districts in 6 States. The Yojana will be launched by PM @narendramodi on 20th June, 2020 pic.twitter.com/DROHI6ySSC

— PIB India (@PIB_India) June 18, 2020

वित्त मंत्री की प्रेस वार्ता की प्रमुख बातें…

  • प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए सरकार मिशन मोड में है।
  • 20 जून के पीएम मोदी करेंगे गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत।
  • रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दे रही है सरकार
  • स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। 
  • 50 हजार करोड़ रुपये के सार्वजनिक कार्य कराए जाएंगे। 
  • बिहार के खगडिया जिले से होगी अभियान की शुरुआत।
  • योजना के लिए छह राज्यों के 116 जिलों की पहचान की गई है।
  • एक तिहाई प्रवासी श्रमिकों के लाभान्वित होने का अनुमान।
  • गावों में आजीविका के अवसर बढ़ाएगा यह अभियान।
  • छह राज्यों के 27 आकांक्षी जिले भी इस अभियान में शामिल।
  • सरकार की 25 योजनाएं इस अभियान के तहत लाई जाएंगी। 
  • इन 25 योजनाओं को मिलाकर 50 हजार करोड़ रुपये आवंटित
  • 125 दिन के अंदर हर योजना को उसके उच्चतम स्तर पर पहुंचाएंगे।
  • श्रमिकों के कौशल का मानचित्रण कर लिया गया है।
  • हर जिले में कम से कम 25000 श्रमिकों को काम मिलेगा।

भारत-चीन व्यापार पर सवाल को लेकर साधी चुप्पी

प्रेस वार्ता के दौरान भारत और चीन के बीच व्यापार संबंधों को लेकर किए गए सवाल पर वित्त मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चीन और भारत संबंध को लेकर विदेश मंत्रालय प्रेस रिलीज जारी कर रहा है, उसमें पूरी जानकारी दी जा रही है।

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : राज्य निर्वाचन आयोग ने की 33 प्रेक्षकों की नियुक्ति, 15 आईएएस भी शामिल
बारिश-बाढ़ से बिगड़ने लगे हालात, पूरा छत्तीसगढ़ हुआ तरबतर, बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित, सरगुजा के लिए भी चेतावनी
Gustakhi Maaf: फार्मेसी पर फिर छिड़ी फार्मा क्लीनिक की चर्चा
कार्तिक पुन्नी मेला में शामिल हुए सीएम साय, कहा… हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवन में उल्लास भी भरती हैं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच से महिलाओं के सपनों को मिल रहे पंख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
Next Article बार-बार घुस रहे हैं चीन के लड़ाकू विमान, ताइवान के जेट्स ने बाहर खदेड़ा बार-बार घुस रहे हैं चीन के लड़ाकू विमान, ताइवान के जेट्स ने बाहर खदेड़ा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?