ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच से महिलाओं के सपनों को मिल रहे पंख
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच से महिलाओं के सपनों को मिल रहे पंख

By Poonam Patel Published August 27, 2026
Share
महतारी वंदन योजना बनी ’’शर्मिली नाग’’ के आत्मनिर्भर बनने की मजबूत आधारशिला
महतारी वंदन योजना बनी ’’शर्मिली नाग’’ के आत्मनिर्भर बनने की मजबूत आधारशिला
SHARE

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए केवल सहयोग राशि नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का भरोसा बन रही है। इस क्रम में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम झोडियाबाड़म की ’’शर्मिली नाग’’ इसकी प्रेरक मिसाल हैं। शर्मिली मशरूम उत्पादन कर उसे बेचने का छोटा व्यवसाय करती हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाले 1,000 प्रतिमाह की राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय नियमित रूप से बचाया। यही बचत आगे चलकर उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनी।

इसे साथ ही अपने व्यवसाय को विस्तार देते हुए रक्षाबंधन त्यौहार आने से पूर्व शर्मिली ने अपनी बचत से होल सेल रेट से राखियां खरीदी की और दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट के पास छोटी-सी दुकान लगाया और तो और इस दुकान के माध्यम से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी। इस अतिरिक्त आय से वे अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने के साथ अपनी बेटी की आवश्यकताओं और सास-ससुर की जरूरतों को भी पूरा कर पा रही हैं। शर्मिली की सफलता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उस सोच को मजबूती देती है, जिसमें महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं निर्णय लेने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है।

छोटी सहायता, बड़ा बदलाव

शर्मिली नाग की कहानी बताती है कि सरकार की संवेदनशील पहल और महिला की मेहनत मिलकर किस तरह बड़ा बदलाव ला सकती है। 1,000 की नियमित सहायता से शुरू हुई बचत ने उन्हें नया व्यवसाय खड़ा करने की राह दिखाई और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शर्मिली ने कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें न केवल आर्थिक सहारा मिला, बल्कि अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला भी मिला है। आज उनकी दुकान से होने वाली आमदनी परिवार में खुशियां बढ़ाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की यह पहल दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर गढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महिला-केंद्रित सोच और महतारी वंदन योजना का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Poonam Patel August 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण
Next Article आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों तक सीमित पहुंच वाले क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?