ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान

By @dmin
Published: February 8, 2022
Share
महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान
महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो, ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने 74 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। प्रवीण कुमार सोबती ने न केवल अभिनय की दुनिया में बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था।

एशियाई खेलों में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व
अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार सोबती लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध थे। एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक एथलीट भी थे। हैमर और डिस्क थ्रो में उन्होंने कई पदक जीते हैं। बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट रह चुके प्रवीण ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 1960 और 70 के दशक के दौरान एथलेटिक्स में जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की थी।

50 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
एशियन गेम्स और ओलंपिक्स में अपने प्रदर्शन की वजह से प्रवीण इतने लोकप्रिय हो गए कि बीआर चोपड़ा ने भीम के किरदार के लिए उनसे मिलने की इच्छा जता दी। अभिनय में पहले कभी किस्मत नहीं आजमाने वाले प्रवीण किरदार के बारे में जानने के बाद बीआर चोपड़ा से मिलने पहुंच गए। उन्होंने प्रवीण कुमार की कद-काठी देखते ही बोला, भीम मिल गया। यहां से प्रवीण के अभिनय करियर की शुरुआत हुई।

राजनीति में बनाया करियर
50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रवीण की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम ‘महाभारत और बर्बरÓ था। प्रवीण कुमार सोबती ने यहां भीम का किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनय छोड़ प्रवीण कुमार सोबती ने राजनीति में प्रवेश किया, उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के वजीरपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन जीत न सके। कुछ समय बाद उन्होंने आप पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर लिया।

कुछ समय पहले सरकार से मांगी थी मदद
कुछ समय पहले ही जीवन यापन करने के लिए प्रवीण कुमार ने पेंशन की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी की जानकारी देते हुए सरकार से मदद भी मांगी थी।

छत्तीसगढ़ में कोरोना : मौत की रफ्तार हुई तेज, पिछले 24 घंटे में 21 संक्रमितों की गयी जान, मिले 1648 नये कोरोना मरीज
टाउनशिप में गंदे पानी की समस्या: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने बीएसपी प्रबंधन से कहा हम पिलाएंगे लोगों को पानी… प्लांट लगाने जमीन दे बीएसपी
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, एक की मौत… एपी के येलामांचिली में हुआ हादसा
सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, कोविड संबंधी परेशानी के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती
चीता रिटर्न्स : MP से पहले चीतों के लिए छत्तीसगढ़ का भी हुआ था सर्वे… जानें MP का कूनो नेशनल पार्क को ही क्यों चुना गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकास प्रदर्शनी में स्वामी आत्मानंद स्कूल का मॉडल बना आकर्षण का केन्द्र…
Next Article प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?