रायपुर। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में 33 अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। नियुक्त पर्यवेक्षकों में 15 आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। अलग-अलग विभागों के संचालक और राज्य सरकार के सचिव विस्तार के अधिकारियों को प्रेक्षक बनाया गया है। वन विभाग के 9 आईएफएस अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों को भी प्रेक्षक की ड्यूटी पर लगाया गया है।
देखें पूरी सूची







