ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निमार्णाधाीन शहीद पार्क देखने पहुंचे कलेक्टर भूरे, कहा: पूरा बनने पर शहर में सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा शहीद पार्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निमार्णाधाीन शहीद पार्क देखने पहुंचे कलेक्टर भूरे, कहा: पूरा बनने पर शहर में सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा शहीद पार्क

By @dmin
Published: June 6, 2020
Share
Collector Brown arrived to see Nimarnadheen Shaheed Park, said: After completion, the Center of Attraction in the city will be Shaheed Park
Collector Brown arrived to see Nimarnadheen Shaheed Park, said: After completion, the Center of Attraction in the city will be Shaheed Park
SHARE

भिलाई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे आज सेक्टर पांच स्थित निर्माणाधीन शहीद पार्क पहुंचे। निर्माणाधीन पार्क के डिजाइन, लेआउट और इसके पीछे कांसेप्ट को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत शानदार है और आने वाले समय में सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा। इसे और अधिक सुंदर और गुणवत्तापूर्वक बनाने जो भी सुझाव आएंगे उन्हें अमल में लाया जाएगा। इस मौके पर निगम कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी भी थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरोवर बनाया जा रहा है। सरोवर के बगल से शहीद सरदार भगत सिंह की 25 फीट की गनमेटल की मूर्ति होगी और थोड़ी दूर पर 100 फीट का तिरंगा लहरायेगा। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन होगा।

Contents
  • स्मारक में अंकित होगा शहीदों का नाम
  • एजुकेशनल हब के मुताबिक बनेगा रीडिंग कार्नर

कलेक्टर ने कहा कि यह इतना सुंदर है और इतनी खूबसूरती से बनाया जा रहा है कि यह शहर के आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में हुसैन सागर झील में स्थित लुंबिनी पार्क इसी तरह से सुंदर लगता है। यहां उपस्थित निगम के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बताया कि इसके कांसेप्ट के लिए काफी मेहनत की गई और अनेक स्थानों का माडल ध्यान में था। लुंबिनी पार्क का भ्रमण भी अधिकारियों ने किया है और इसके तकनीकी पक्षों को जाना है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक करोड़ चैवालीस लाख रुपए की राशि की स्वीकृति हुई है और इस पर काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल पाथवे और अन्य स्ट्रक्चर का काम यहां लच रहा है।

स्मारक में अंकित होगा शहीदों का नाम

यह पार्क इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह हमें जिले के शहीद जवानों की भी याद दिलाएगा। राज्य गठन के बाद जो लोग देश के लिए शहीद हुए हैं उन शहीदों के नाम इस स्मारक में अंकित होंगे। कलेक्टर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में बनने वाला यह स्मारक गौरवशाली परंपरा की याद दिलाएगा। सरोवर के बगल में साढ़े तीन सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस संरचना के बगल से लोगों के बैठने के लिए सीढिय़ां भी बनाई जा रही हैं। सीढ़ी के बगल में घास भी बिछेगी। यह राजघाट स्मारक की तरह होगा। सरोवर में पानी बिल्कुल बगल से बहने वाले नाले से आएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 7 एकड़ जमीन में तैयार हो रहा है।

एजुकेशनल हब के मुताबिक बनेगा रीडिंग कार्नर

कलेक्टर ने कहा कि भिलाई बड़ा एजुकेशनल हब है। यहां भी ऐसी लाइब्रेरी होनी चाहिए जहां छात्र दिन भर सुकून से पढ़ सकें। इस दिशा में भी योजना बनाई जाएगी। उन्होंने इसके लिए भवन का चिन्हांकन करने निगम कमिश्नर को कहा। उन्होंने कहा कि पार्क में रीडिंग रूम की गुंजाइश भी हो सकती है।

तेज हुई चीनी सामान के बहिष्कार की मांग, 10 जून से CAIT देशभर में छेड़ेगा अभियान
आत्मविश्वासी बनने के लिए खुद से प्यार करना है जरूरी, अपनाएं ये 5 तरीके
Accident : कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया शख्स, मौत… प्राइवेट कंपनी में करता नौकरी
क्या है ट्यूबरकुलोसिस? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज….
महाराष्ट्र में दो सप्ताह में आएगी तीसरी लहर? 8 लाख के पार हो सकते हैं एक्टिव केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोगों के लिए 11 जून से कर पाएंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन: हर घंटे में केवल 500 लोगों को मिलेगी अनुमति
Next Article Mayor's Council Meeting: Consent made on construction of sewerage treatment plant, know MIC and agreed upon महापौर परिषद की बैठक: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर बनी सहमति, जाने एमआईसी और किन पर बनी सहमति

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?