ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा

By @dmin
Published: June 3, 2020
Share
पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा
पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। एक राज्यपाल ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की साजिश रची जा रही है. बुधवार को मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने यह दावा किया। ‘बांग्ला पोक्खो ‘ नामक एक संगठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि इस संगठन ने ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बंगाल में रहने वाले हिंदी भाषियों के खिलाफ लगातार नफरत भरे पोस्ट करने शुरू कर दिये हैं।
श्री रॉय ने कहा कि लाखों लोग इसके समर्थक हैं। ये लोग हिंदी भाषियों के खिलाफ तेजी से नफरत फैलाने में जुट गये हैं, ताकि पश्चिम बंगाल से हिंदी भाषियों को भगाया जा सके। बुधवार को अपने ट्वीट में तथागत रॉय ने लिखा है कि बांग्ला पक्ष नाम का यह संगठन पिछले कई दिनों से गैर बांग्ला भाषी लोगों के खिलाफ भेदभाव भरा पोस्ट कर रहा है।
उन्होंने कहा है कि यह अभियान किसके द्वारा चलाया जाता है, यह कहने की जरूरत नहीं है। बांग्लादेश के कट्टरपंथियों की ओर से इस संगठन को आर्थिक मदद मिलती है। इस पेज पर कई ऐसे पोस्ट किये गये हैं, जिसमें बताया गया है कि बांग्लादेश के रहने वाले लोग हिंदी भाषियों से ज्यादा घनिष्ठ हैं।

An outfit called ‘Bangla Pokkho’ is working for some time to create hatred betn Bengalis and non-Bengalis in W Bengal. I suspect it is a branch of u-know-who party and financed by Bangladeshi Islamists. It preaches that Bengali Hindus are closer to Bangladeshis than to other

— Tathagata Roy (@tathagata2) June 3, 2020

श्री रॉय ने कहा है कि अभी तक इन लोगों को किसी ने इस तरह से समर्थन नहीं दिया है। मैं भी इनकी बातों को महत्व नहीं देता, लेकिन इन लोगों पर लगाम लगाना जरूरी है। इनका अंतिम लक्ष्य पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करके बांग्लादेश में मिलाना है। उन्होंने कहा है कि इस बारे में आम लोगों को सावधान करने के लिए उन्होंने यह पोस्ट किया है।
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि तथागत रॉय पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। वह बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह मेघालय के राज्यपाल हैं। ज्ञात हो कि तथागत रॉय एक बड़े लेखक भी हैं और हिंदुओं पर हमले के खिलाफ मुखर होकर बोलते हैं।

सीएम साय के निर्देश के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, सुकमा में नक्सली स्मारक ध्वस्त
उपलब्धि: थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित छत्तसीगढ़ की फिल्म किरण का स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
ऑनलाइन सटोरियों पर फिर दुर्ग में बड़ी कार्रवाई, 11 सटोरिए पकड़ाए… लाखों की सट्टापट्टी व कैश बरामद
नेपाल से उड़े लापता विमान का मलबा मुस्टांग में मिला, मानापाथी में हुआ क्रैश
आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, कलेक्टर ने लिखा स्वास्थ्य संचालक को पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
Next Article महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?