ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल से उड़े लापता विमान का मलबा मुस्टांग में मिला, मानापाथी में हुआ क्रैश
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नेपाल से उड़े लापता विमान का मलबा मुस्टांग में मिला, मानापाथी में हुआ क्रैश

By @dmin Published May 29, 2022
Share
नेपाल से उड़े लापता विमान का मलबा मुस्टांग में मिला, मानापाथी में हुआ क्रैश
नेपाल से उड़े लापता विमान का मलबा मुस्टांग में मिला, मानापाथी में हुआ क्रैश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। नेपाल से यात्रियों से भरे लापता विमान का सेना ने सुराग लगा लिया है। नेपाल सेना ने जानकारी दी है कि विमान हिमालय के मानापाथी के निचले हिस्से में देखा गया है। वहीं, मुस्टांग के कोबान में विमान का मलबा मिला है। 19 सीटर के इस विमान में 4 भारतीय, 3 विदेशी और 13 नेपाली नागरिक सवार थे। अभी हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि विमान में सवार यात्री सुरक्षित हैं या नहीं। सूत्रों के अनुसार, सेना के अधिकारियों को दूर से धुआं उठते हुए दिखा, जिसके बाद विमान का सुराग लगा। अनहोनी की आशंका के बीच सेना को खराब मौसम के चलते रेस्क्यू करने में मुश्किल हो रही है।

एएनआई के मुताबिक, मुस्टांग के कोबान के पास प्लेन का मलबा मिला है। नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा, नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर की भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद ली जा रही है। लेकिन, खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल हो रही है।

हिमालय के मानापाथी में धुआं दिखा
नेपाल सेना से जानकारी मिली है कि लापता विमान का सुराग लग गया है। ऐसी जानकारी मिली है कि विमान मानापाथी के निचले हिस्से में मौजूद है। हालांकि अभी विमान की स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह भी पता नहीं चल सका है कि विमान में मौजूद यात्री सुरक्षित हैं या नहीं। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का विमान हिमालय के निचले हिस्से मानापाथी में भूस्खलन के कारण लामचे नदी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। नेपाली सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर बढ़ रही है।

नेपाल सेना के सूत्रों का कहना है कि विमान दो घंटे की दूरी के लिए निकला था लेकिन, जिस तरह विमान ने सुबह करीब दस बजे पोखरा से उड़ान भरी थी। ऐसी प्रबल आशंका है कि विमान के पास ज्यादा फ्यूल नहीं बचा होगा। इससे सेना सूत्र अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

मौसम से रेस्क्यू में परेशानी
विमान ने जोमसोम पर्वतीय शहर के लिए 15 मिनट की निर्धारित उड़ान भरी थी। उसका उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद हवाई अड्डा टॉवर से संपर्क टूट गया। इलाके में पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है। नेपाल सेना प्रवक्ता का कहना है कि खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी और परेशानी हो रही है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin May 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की दी सौगात भेेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की दी सौगात
Next Article अखंड सौभाग्य देने वाला वटवृक्ष चबूतरा का लोकार्पण, वट सावित्री पूजा व कृष्ण कुंज के लिए निगम करें तैयारी: वोरा अखंड सौभाग्य देने वाला वटवृक्ष चबूतरा का लोकार्पण, वट सावित्री पूजा व कृष्ण कुंज के लिए निगम करें तैयारी: वोरा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?