ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कठिन दौर में पहुंची लड़ाई, देश के 30 फीसदी जिलों में फैल चुका है कोरोना का संक्रमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

कठिन दौर में पहुंची लड़ाई, देश के 30 फीसदी जिलों में फैल चुका है कोरोना का संक्रमण

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। कोविड-19 से लड़ना अधिकारियों के लिए काफी अधिक चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि अब तक वायरस देश के 30 फीसदी से भी अधिक जिलों में फैल चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश के कुल 720 जिलों में से 211 जिलों में कोरोना वायरस के मामले पाए जा चुके हैं। कुछ बड़े राज्यों में 60 फीसदी से भी अधिक जिलों में संक्रमण फैल चुका है, जबकि बहुत से राज्यों से 30 फीसदी से अधिक में संक्रमण फैला है।
यह नंबर अभी और बढ़ेगा, क्योंकि सरकारी आंकड़ा सिर्फ 1965 पॉजिटिव मामलों का है, जबकि कुल संख्या 3000 के करीब जा पहुंची है। विशेषज्ञों का मानना है कि तमाम राज्यों में कोरोना वायरस का तेजी से फैलना इससे लड़ने के प्रयासों में रुकावट पैदा करेगा, क्योंकि इस वजह से टेस्टिंग किट और मेडिकल सुविधाओं की कमी होती जा रही है। कर्नाटक सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक- अभी हमारे सामने चुनौती यह है कि कैसे जिलों में फैले कोरोना वायरस को रोका जाए। लॉकडाउन से एक हद तक मदद भी मिली है। हालांकि, शुरुआती दौर में लोगों के इधर-उधर जाने से दिक्कतें हुईं।’
जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च के प्रोफेसर संतोष अंशुमली के जिलेवार आंकड़ों और आईआईएससी के आलोक कुमार के अनुसार भारत को अप्रैल के अंत तक 16000 से भी अधिक रेस्पिरेटरी पंप चाहिए और करीब 5000 वेंटिलेटर की भी जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 6000 से अधिक वेंटिलेटर और 2000 आईसीयू बेड देश भर में तैयार हो जाएंगे। साथ ही 100 से भी अधिक डेडिकेटेड कोविड-19 फैसिलिटी में से अधिकतर जिला मुख्यालयों या फिर बड़े शहरों में हैं। 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 11 ऐसे हैं, जिनमें 20 फीसदी जिले कोरोना के संक्रमण की चपेट में हैं।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्टी का आयोजन: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सजग प्रहरी की भूमिका : प्रदीप जैन
पांच राज्यों में भारी वर्षा का कहर, मध्यप्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के कई इलाके जलमग्न
दर्दनाक हादसा : गिट्टी लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलटा, आठ की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
तकनीक ने बदले रिश्तों के मायने..
भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची: सुप्रियो समेत कई सांसदों को मैदान में उतारा, मेट्रो मैन और अभिनेत्री पर भी दांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा का कोई भी नेता कोरोना को सांप्रदायिक रंग न दे: जेपी नड्डा
Next Article मुस्लिम कट्टरपंथी हामिद ने कहा कोरोना वायरस के बहाने 5जी से रखी जा रही बेडरूम पर नजर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?